बांसी । हमारे नबी - ए - करीम हज़रत मो साहब ने मानवता का पैगाम दिया है । उन्होने समाज मे व्याप्त कुरीतियों के साथ साथ ऊंच नीच के भेद को मिटाया । यह विचार मौलाना अजहर मदनी ने व्यक्त किया । वह गुरुवार की रात नगर के अकबर नगर मोहल्ले मे स्थित मदरसा अनवारूल वलूम मन्नानिया मे आयोजित दीनी जलसे को संबोधित कर रहे थे ।उन्होने कहाकि दुनिया का कोई भी धर्म नफरत फैलने व बेगुनाहों के खून बहाने का इजाजत नही देता है । उन्होने लोगो से अपील किया कि दुनिया मे व्याप्त बुराइयों को त्याग कर दिन की राह पर चले । मौलाना मुफ्ती मो साजिद ने कहाकि आज लोग अल्लाह के बताए रास्ते से भटक कर दुनिया की रंगीनियों मे खो गये है । टी वी , मोबाइल व इंटरनेट का गलत प्रयोग कर नौजवान गुमराह हो रहे है । उन्होने लोगो से दिन को समझने की सलाह देते हुए नेक रास्ते पर चलने की अपील किया । मौलाना मकबूल ने इस्लाम धर्म के आखरी नबी हज़रत मोहम्मद साहब के जीवन पर प्रकश डालते हुए उनके बताए सदमार्ग पर चले को कहा । जलसे का शुभारम्भ मौलाना मसऊद अहमद ने कुरआन - ए - पाक की तिलावत से किया तथा समापन मदरसे के सदर मोदर्रिस कारी सैय्यद मो ताहिर ने विश्व शन्ति व खुशहाली की दुआ कर किया । कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना मंसूर अहमद व संचालन मौलाना सैय्यद शाह मो फैसल ने किया । इस अवसर पर पूर्व विधायक लालजी यादव , नपा अध्यक्ष मो इद्रीश पटवारी , बसपा डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र प्रभारी आफताब आलम गुड्डू , बसपा जिला अध्यक्ष दिनेश गौतम , नपा के पूर्व उपाध्यक्ष अबरार हुसेन , सैय्यद जियाउर्रह्मन , इसरार अहमद सभासद मो इरफान बाकर ,फिरोज आलम , शहजादे खान ,शमीम रजा , अब्दुल गनी , महमूद आलम , नैय्यर आलम , हाफिज सुहेल , मौलाना अब्दुल करीम , हाफिज सैय्यद सुलेमान , हफीजुर्रह्मन , लियाकत , मौलाना क
Friday, November 16, 2018
इस्लाम धर्म विश्व मे प्यार व मोहब्बत से फैला है न कि तलवार की नोक से
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment