हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, November 14, 2018

फसल अवशेष जलाने पर लगेगा अर्थदण्ड

अवधेश दूबे की रिपोर्ट     
   सिद्धार्थनगर -   मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन द्वारा जारी निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने वर्तमान समय में फसलों की कटाई के समय कृषकों द्वारा फसल अवशेष/पराली धान का पुआल जलाये जाने की सूचनायें प्राप्त हो रही है। जिलाधिकारी  कुणाल सिल्कू ने कृषको द्वारा फसल अवशेष जलाये जाने की सूचना को गम्भीरता से लेते हुए समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, व कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम गठित कर दिया गया है।
जिलाधिकारी ने फसल अवशेष जलाने पर 02 एकड़ किसानों को रू0 2500.00, 02 एकड़ से 05 एकड़ तक के किसानों को रू0 5000.00 तथा 05 एकड़ से अधिक कृषकों का रू0 15000.00 अर्थदण्ड की व्यवस्था की गयी है। उक्त के क्रम में जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने गठित टीम को निर्देश दिया है कि क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाओं का अनुश्रवण करते हुए गठित समिति के माध्यम से कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें।

No comments: