हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, November 14, 2018

बसपा ने प्रचार और बूथ प्रबंधन की बनाई रणनीति, दिया “आराम हराम” है का नारा


सिद्धार्थनगर। जिला मुख्यालय स्थित बसपा के केन्द्रीय कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक में शहरी क्षेत्रों में प्रचार के नये तरीके और बूथ प्रबंधन की समीक्षा करते हुए सभी बसपा कैडरों से आराम हराम” है के नारे पर अमल करने का आह्वान किया गया है। मुख्य अतिथि और डुमरियागंज के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी/प्रत्याशी ने चुनाव की दृष्टि  से आगामी महीनों को महत्वपूर्ण बताया और दिन रात सभी से क्षेत्र में रहने की अपील किया है। इसके अलावा कोडराग्रांट में जनसम्पर्क एवं सभा कर वर्तमान सरकार को किसान विरोधी भी बताया है।

आज कार्यकर्ता बैठक में जिले के शहरी क्षेत्र में गठित बूथ कमेटियों की समीक्षा और वहां तैनात वर्करों के प्रबंधन कौशल का फालोअप किया गया। बसपा प्रत्याशी आफताब आलम इससे संतुष्ट तो रहेमगर कहा कि मेहनत करके सफलता का ग्राफ और मजबूत बनाया जा सकता है।   
उन्होंने कहा कि अब चुनाव में लगभग महीने बचे हैं। बसपा की बूथ प्रबंध की तैयारी पूरी है। मगर अब आने वाले दिन महत्वपूर्ण है। बसपा के साथी आराम हराम“ के नारे पर अमल करते हुए अगले माह लगातार सक्रिय रहना  है। हमें शहरी वोटरों पर ध्यान देना होगा। बसपा के शहरी क्षेत्र के लोग ज्यादा जोर लगायें और संचार के साधनों के माध्यम से मतदाताओं को मैसेज देते रहें।

बैठक के बाद लगभग 10 हजार की आबादी वाले गांव कोड़रा ग्रांट में जनसम्पर्क के दौरन हुई सभा में बसपा लोकसभा प्रभारी आफताब आलम ने कहा कि मोदी और योगी कि सरकार किसानों पर अत्यचार करने पर तुली है। मोदी राज में देश के विभिन्न भागों में लगभग पचास हजार किसानों ने आत्महत्या की। योगी राज में कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ मजाक किया गया। नरेगा जैसे कार्यक्रम को धीमा कर लाखों गरीबों की मजदूरी के रास्ते बंद कर दिये गये। इन्हीं किसानों के पढ़े लिखे बच्चों को नौकरियां देने के बजाये पकौड़ा बेचने की राय देकर उनकी उम्मीदों का मजाक उड़ाया गया।

उन्होंने दावा किया कि वास्तव में यह जनविरोधी और संवेदनहीन सरकार है। यह आम जनता के लिए धीमा जहर बन कर काम कर रही है। उन्होंने लोगों को चेतावनी दिया कि अगर आपने आगामी चुनाव में अपने वोट रूपी हथियार का प्रयोग नहीं किया तो इस नाकारा शासन में आप गरीबी और अन्याय सहने को मजबूर होंगे
दोनें कार्यक्रमों में बसपा नेता पी आर आजाद ,घनश्याम गौतमराम मिलन भारतीयदिनेश चन्द गौतमराम गति वरुणराकेश कुमार प्रजापति, ‘शैलेन्द्र कुमार गौतमअमजद अली प्रधानअजय कुमारदिनेश कुमारउमेश गौतमहनुमान गुप्ताराम शंकर मौर्याबृजमोहन गौतमहरिनाथ यादवमोल्हू यादवनन्हे पाण्डेयपरवेज आलमपथरु निषाद भी साथ रहे।

No comments: