हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, November 14, 2018

चौधरी विद्या देवी इण्टर कालेज में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

बच्चे की मुस्कान राष्ट्र की शान बच्चो की खुशहाली ही राष्ट्र समाज की तरक्की का आधार है।  इस विचार धारा के साथ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं0 जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के  रूप में मनाये जाने की परम्परा के तहत चौधरी विद्या देवी इंटर काॅलेज में बाल दिवस समारोह कई कार्यक्रमो के साथ मनाया गया। समारोह की शुरूआत प्रधानाचार्य नूर मोहम्मद ने बच्चो से अतिशय लगाव रखने वाले पं0 जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित करते हुए एवं केक काटकर  किया।
अपने सम्बोधन में प्रधानाचार्य ने कहाकि राष्ट्र समाज के हर बच्चे खास हैं और उनके बेहतर भविष्य के लिए मूल आवश्यकताओं रोटी, कपडा और मकान, स्वास्थ्य शिक्षा, पढाई लिखाई का बन्दोबस्त किया जाना बेहद जरूरी है। तभी बाल दिवस मनाये जाने की सार्थकता साबित होगी। चाचा नेहरू के जिस देश में लगभग पांच करोड बच्चे जो बलिश्रमिक रूप में जीवन जी रहे हैं। पेट भरने के लिए बासी भात को तरसते है।
मैले कुचैले फटे पुराने कपडो में कुपोषित शोषित रूप मे रेलवे, बस स्टेशनो, ईट के भट्ठो, फैक्ट्रियो में बदहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उस देश में बाल दिवस समारोह उनके संद्रर्भ में बईमानी ही है। आज भी ग्रामीण क्षेत्र के सरकरी विद्यालयो में निर्धन परिवारो के लाचार बच्चो का बाल दिवस बाल मजबूरी के रूप में खेतो खलिहानो में बीत जाता है। शिक्षक अखिलेश चौधरी ने कहा कि यद्यपि भारतीय संविधान की विधिक व्यवस्था में बच्चो के लिए अनेक प्रकार के अधिकारो का प्रावधान है।
फिर भी जमीनी हकीकत में हम पीछे हैं। आमिर मोइन  ने विचार गोष्ठी मे बाल अधिकार बनाम कुपोषित शोषित बच्चे विषय पर अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की खुशहाली तभी संभव है जब तंगहाली में जीवन वसर कर रहे परिवारो को पटरी पर लाते हुए उनके बच्चो के भूख स्वास्थ्य शिक्षा का बेहतर प्रबंध किया जाय।
शिक्षक राजेश कन्नौजिया  ने बताया कि भूखे बच्चो के लिए बाल दिवस क्या जहां तक उसकी पहुॅच ही नही है। इसके आलावा रामप्रकाश पाण्डेय , आदि ने भी अपने अपने विचार रखे। छात्र छात्राओ के बीच वाद विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक  प्रतियोगिता आयोजित हुई।इस दौरान कालेज के समस्त स्टाप एवं बच्चे उपस्थिति रहे एवं मिठाई वितरण कर बच्चों की छुट्टी की गयी ।

No comments: