हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, November 17, 2018

धान खरीद की सच्चाई आयी सामने, जांच में क्रय केन्द्र मिले बन्द।।


इटवा(सिद्धार्थनगर)।          शनिवार को तहसील क्षेत्र के दो विकास खण्डों में धान खरीद की सच्चाई सामने आयी। उपजिला अधिकारी ने इटवा व खुनियांव विपणन निरीक्षकों के साथ धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। जिसमें धान क्रय केन्द्र बन्द पाए गए।
जानकारी के अनुसार शनिवार को उपजिला अधिकारी इटवा त्रिभुवन कुमार ने तहसील क्षेत्र के विपणन निरीक्षक इटवा अभय कुमार शुक्ला, विपणन निरीक्षक खुनियांव जगदीश यादव के साथ इटवा विकास खण्ड में संचालित मल्हवार बुजुर्ग पीसीएफ, इंद्री ग्रांट पीसीएफ, उपभोक्ता सहकारी समिति बयारी एवं खुनियांव विकास खण्ड के मटेसर नानकार धान क्रय केन्द्रों निरीक्षण किया। मौके पर सभी धान क्रय केंद्र बंद पाए गए। इसके अलावा क्रय केन्द्रों पर कोई भी आधारभूत सुविधा नहीं था। बैनर नहीं पाया गया। उपजिला अधिकारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि समस्त बंद धान क्रय केंद्रों के जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज कराने हेतु विपणन निरीक्षक को आदेश दिया गया। क्योंकि धान क्रय न होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धान क्रय करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए ऐसा गम्भीर अनुशासनहीनता करने पर सम्बंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश किया गया है। उपजिला अधिकारी ने आगे बताया कि तहसील इटवा अंतर्गत राइस मिल मेसर्स सिंधु एग्रो संग्रामपुर तथा श्री लक्ष्मी फूड्स रमवापुर कली के प्रोपराइटर का राइस मिल का लाइसेंस निरस्त करने के साथ मुकदमा दर्ज करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। क्योंकि राइस मिल का सम्बद्धीकरण होने के बाद भी अनुबंध नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण धान क्रय में बाधा उत्पन्न हो रही है। जो शासन की मंशा एवं किसानों के हितों के विपरीत कार्य है। यदि दो दिवस के अंदर अनुबंध नहीं किया जाता है तो  मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

No comments: