बांसी , सिद्वार्थनगर- स्वछता अभियान की रैली को उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने नगर पालिका कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रैली नगर पालिका कार्यालय से निकलकर पुरानी कचहरी , वाले मिंया का मैदान , कोतवाली तिराहा , खूनी पुर चौराहा , टेकधर मंदिर चौराहा , लोहा मंडी , अकबर नगर मोहल्ला सर्राफा मंडी होते हुए माघ मेला मैदान मे स्थित नगर पालिका के मैरेज हाल मे पहुची । रैली के दौरान बच्चे स्वच्छता के प्रति लोगो को जागरूक करने संबधित नारा लगा रहे थे । इसके बाद स्वच्छता गोष्ठी का आयोजन किया गया । गोष्ठी को संबोधित करते हुए नपा अध्यक्ष मो इद्रीश पटवारी ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमो की सफलता की जिम्मेदारी हम सब की है । उन्होने बच्चो से कहा कि वह खुद साफ रहे तथा परिवार के साथ साथ आसपास के क्षेत्र को साफ रखे । ई ओ अरविंद कुमार ने साफ सफाई करने के साथ साथ प्लास्टिक व थर्माकोल का प्रयोग न करने की अपील किया । पूर्व नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने खुले मे नगर को शौच मुक्त किये जाने के साथ साथ कूड़ा कचरे को सड़क पर न फेकने की अपील किया तथा सलाह दिया की कूड़ा कचरे को डस्टबिन मे डालने व सफाई कर्मी को देने को कहा । गोष्ठी को स्वच्छ भारत मिशन की जिला परियोजना प्रबंधक आभा दिवेदी , जिला कोआर्डिनेटर सुनील श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन सभासद मो इरफान बाकर ने किया ।कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम मे शामिल हुए विभिन्न स्कूलो के बच्चो को स्वच्छता का शपथ नपा अध्यक्ष मो इद्रीश पटवारी ने दिलाया । इस अवसर पर सभासद फूलचंद भारती अरुण कुमार गुप्ता , लक्ष्मण निषाद , नीलेश निषाद , रवीन्द्र वर्मा , रामदेव पांडेय , अमरेन्द्र कुमार , गिरीश पांडेय , गणेश मौर्य ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment