आज भारतीय जनता पार्टी जनपद सिद्धार्थनगर में कमल संदेश यात्रा बाइक रैली का आयोजन किया था । जिससे सिद्धार्थनगर की जनता को काफी परेशानी हुई ।
ससपा नेता करण तिवारी उर्फ सोनी एवं अभिषेक पाण्डेय ने कहा कि आज उन्होने देखा कि बांसी तिराहे पर भाजपा द्वारा निकाली गयी बाइक रैली से आवा गमन को बाधित कर रखा था । लोग मरीजो को अस्पतालों में पहुचाने के लिए काफी समस्या हुई । वहीं विद्यार्थिओं को समय से घर नहीं पहुँच सकें और कारोबारियों को काफी छति हुई है जिसकी भरपाई भाजपा कैसे करेगी ?
उन्हो़ने कहा कि इस तरह रैली निकाल कर भाजपा क्या साबित करना चाहती है ? इस तरह की रैली को दिखाकर भाजपा क्या संदेश देना चाहती है ?
हम उन्हें चैलेंज देते हैं कि आने वाले लोकसभा के चुनाव में सिद्धार्थनगर की जनता अर्थात डुमरियागंज की मतदाता उन्हें अच्छी सबक सिखायेंगी ।
पाण्डेय एवं तिवारी जी ने कहा कि आज भाजपा सड़को पर हुजूम दिखा रही है और वहीं हमारे ब्रह्मण भाई स्वर्ण जाति के लोग जेलो में ठूंसे जा रहे हैं । ब्रह्मण समाज एवं स्वर्ण समाज इसका बदला 2019 के लोकसभा चुनाव
में लेगी ।

No comments:
Post a Comment