हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, November 17, 2018

भाजपा का 'शक्ति प्रदर्शन' 'कमल संदेश यात्रा' हुई सम्पन्न

रैली की अगुवाई सांसद  जगदम्बिका पाल  एवं कैबिनेट मंत्री राजा जय प्रताप सिंह ने किया 

भाजपा की उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभाओं  में आज कमल संदेश यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सिद्धार्थनगर से  भाजपा की कमल संदेश बाइक यात्रा सुबह दस बजे रवाना हुई। भाजपा के सांसद जगदम्बिका पाल एवं राजा जय प्रताप सिंह ने हरी झंडी दिखाकर कमल  संदेश बाइक यात्रा की शुरूआत की।
कमल सन्देश यात्रा में मोटर साईकिल पर बिना हेलमेट के दिखे दिग्गज भाजपा के नेता।
डुमरियागंज  लोकसभा की सभी पांच विधानसभाओं से कार्यकर्ता इस रैली के लिए सिद्धार्थनगर मुख्यालय जमा हुए ।  इस विशाल कमल संदेश बाइक रैली पर न केवल भाजपा नेतृत्व बल्कि विपक्षी दलों की भी नजर रही । क्योंकि इस संदेश यात्रा से भाजपा लोकसभा चुनाव रण का आगाज करने जा रही है।
 भारतीय जनता पार्टी के अभियान के तहत शनिवार को नगर के माघ मेला मैदान से कमल सन्देश यात्रा के रूप में बाइक रैली का आगाज किया गया। इसमे जनपद के प्रत्येक बूथ से पांच -पांच कार्यकर्ता मोटर साइकिल सहित मेला मैदान में सुबह 10 बजे से ही पहुंचने लगे थे। प्रत्येक विधान सभा से आने वाली बाइक रैलियों का प्रतिनिधित्व उस विधान सभा के विधायक कर रहे थे।
(फोन से चिपके रहे दारोगा)

 जबकि भाजपा सहित उसके सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभाग के कार्यकर्ताओं को इस रैली में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। महिला मोर्चा को इस रैली में शामिल किया गया है ।
भाजपा ने जोर शोर से कमल संदेश यात्रा का प्रचार किया है। ऐसे में विपक्षी दलों की नजर भी इस रैली पर लगी है। भाजपा के इस शक्ति प्रदर्शन के आधार पर आने वाले समय में विपक्षी अपनी रणनीति तैयार करेंगे। रैली में जुटने वाली भीड़ और उसके उत्साह का आंकलन करेंगे। वहीं भाजपा नेतृत्व भी रैली में आने वाली भीड़ से अपने कार्यकर्ताओं के उत्साह का आंकलन कर भविष्य की रणनीति पर मंथन करेगा।

 निर्धारित समय 11 बजे से दो घण्टे विलंब से यात्रा 1 बजे के करीब मैदान से रवाना हुई। 

रैली में शामिल आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह खुद भी बुलेट मोटर साइकिल चलाते हुए बांसी इटवा मार्ग स्थित निर्धारित अस्थल भिटिया तक गए। जबकि सांसद जगदम्बिका पाल बाइक पर पीछे खड़े हो सभी का अभिनन्दन करते रैली में चल रहे थे। इटवा विधायक सतीश द्विवेदी व सदर विधायक श्याम धनी राही बाइक के पीछे बैठ रैली का सफर तय किया। डुमरियागंज विधायक राघवेंद्र सिंह भी अपनी बुलेट मोटर साइकिल को खुद चलाते हुए रैली समापन अस्थल पर पहुंचे। रैली का कार्यर्ताओं का रेला उमड़ पड़ा था। विशाल मेला मैदान पूरी तरह कार्यर्ताओं के हुजूम से पट गया था। यहां लगे एल 10-10 के मंच पर सभी विधायक सहित आबकारी मंत्री व सांसद मौजूद रहे कर कार्यर्ताओं के नेतृत्व कर रहे थे। रैली प्रारंभ के समय आबकारी मंत्री, सांसद व विधायक की मोटरसाइकिलों को आगे कर बाकी कार्यकर्तओं को उनकी मोटर साइकिल सहित कतार बद्ध किया गया था। रैली रानीगांज तिराहे से होकर बांसी - इटवा मार्ग पर पड़ने वाले रतन सेन चौराहा, सहजी, बेलबनवा, जिगनिहवा चौराहा, बहादुरगंज व गोल्हौरा चौराहा होते हुए भिटिया तक गई जहां समापन की घोषणा की गई। इस दौरान जिला प्रभारी अशोक सिंह, जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी लाल बाबा, प्रेम प्रकाश उर्फ जिप्पी तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम कुमार कुंवर, बांसी विधान सभा प्रभारी हरिशंकर सिंह, अशोक कुमार त्रिपाठी, लोक सभा संयोजक राजेन्द्र पांडेय, केशभान राय, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्षज मनोज मौर्य, दिलीप चतुर्वेदी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मिठवल डा दशरथ चौधरी, जिला विस्तारक सन्तोष कुशवाहा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मोनी पांडेय, ईश्वर चन्द्र दुबे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय कांत चतुर्वेदी, गौरी शंकर अग्रहरि, अजय कुमार श्रीवास्तव अज्जू, सतीश श्रीवास्तव, पुनपुन श्रीवास्तव, घनश्याम मिश्र, नगर अध्यक्ष जगजीवन गौड़, सभासद मंगल चौरसिया आदि मौजूद रहे।

No comments: