हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, November 25, 2018

उस्मान सेण्टर फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट क़ी बैठक सम्पन्न

आज उस्मान सेण्टर फ़ॉर ह्यूमन डेवलपमेंट क़ी बैठक सिद्धार्थनगर के ग्राम परसा , शिवपतिनगर के कार्यालय पर हुई । बैठक क़ी अध्यक्षता संस्था के संस्थापक श्री अतीकुर्रहमान उर्फ अतीक अहमद जी ने क़ी । इस बैठक में क्षेत्र क़ी शिक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा किया गया ।
चर्चा के दौरान उन्होने उपस्थिति लोगों के बीच अहम फैसला लिया कि इस सेण्टर कार्यालय पर अगले माह से प्रत्येक रविवार को क्षेत्र के बच्चों कों निःशुल्क अंग्रेजी क़ी तालीम दी जायेगी । जिसमें प्रत्येक रविवार को अलग अलग अध्यापक द्वारा पढ़ाया जाएगा । इसके अलावा कम्प्यूटर क़ी भी शिक्षा निःशुल्क दी जायेगी । इस पर सभी लोगों ने सहमति दी है । इसके बाद संस्था के तरफ से कुछ धार्मिक किताबो का बितरण किया गया।
इस बैठक के दौरान संस्था के  सेक्रेटरी श्री नूर मोहम्मद मौजूद रहे । इनके अलावा इलाके के ग्रेट  इंडिया के प्रबंधक श्री नूरूल्लाह भाई,श्री अज़ीमुल्लाह भाई ,अनवर भाई,रजनीश कुमार मौर्य जी और शैलेष कुमार सोनकर(न्यूज़ एडीटर) इत्यादि लोग मौजूद रहे । 

No comments: