हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, November 25, 2018

उपजिलाधिकारी इटवा त्रिभुवन कुमार का मास्टर स्ट्रोक जारी,अवैध रूप से बालू भण्डारण करने पर लगाया पचास हजार रूपये का जुर्माना


सिद्धार्थनगर:-जनपद के इटवा कस्बे में स्थित चौधरी बिल्डिंग मैटेरियल पर छापेमारी कर उपजिलाधिकारी इटवा त्रिभुवन कुमार ने अपना मास्टर स्ट्रोक रविवार को भी जारी रखा।उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार को जब इस बात की शिकायत मिली कि कस्बा स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल प्रोपराइटर द्वारा बालू का अवैध भण्डारण किया जा रहा तो उन्होंने थानाध्यक्ष इटवा को साथ लेकर उक्त दुकान पर पंहुचकर जांच की तो पाया कि वहां ३० घनमीटर एवं बगल में स्थित अब्दुल वहीद के यहां ५५ घनमीटर अवैध रूप से बालू भण्डारण किया गया है जिसपर उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने बालू भण्डारण  के लिए आवश्यक अभिलेख एमएम ११ की मांगकर जांच के लिए कहा परन्तु चौधरी बिल्डिंग मैटेरियल व अब्दुल वहीद द्वारा आवश्यक अभिलेख नही मिला जिसपर तत्काल अवैध रूप से भण्डारण किए गए बालू को सीज कर देने का आदेश दे दिया।उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार द्वारा अवैध बालू को सीज करने का आदेश मिलते ही थानाध्यक्ष इटवा ने दोनों जगहों पर प्राप्त बालू को सीज कर दिया।उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार ने बालू सीज करने के पश्चात अवैध बालू भण्डारण करने वाले चौधरी बिल्डिंग मैटेरियल व अब्दुल वहीद पर पचास-पचास हजार रूपये अर्थदंड किए जाने के लिए जिलाधिकारी व जिला खनन अधिकारी को रिपोर्ट प्रेषित कर दी।उपजिलाधिकारी इटवा त्रिभुवन कुमार द्वारा की गई इस कार्यवाई से तहसील क्षेत्र के तमाम बिल्डिंग मैटेरियल संचालकों के होश उड़ा दिए हैं।ज्ञात हो कि उपजिलाधिकारी इटवा त्रिभुवन कुमार इन दिनों औचक निरीक्षण व छापेमारी के साथ तत्काल मौके पर ही लिए जाने वाले कठोर निर्णयों के कारण सुर्खियों में बने हैं।इस सम्बंध में जब उपजिलाधिकारी इटवा त्रिभुवन कुमार से वार्ता करने के लिए उनके सीयूजी नम्बर पर कॉल किया गया तो सीयूजी नम्बर बन्द मिला जिस वजह से उनसे वार्ता नही हो सकी।

No comments: