हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, November 13, 2018

भाजपा नेता डा. चंद्रेश ने चलाया कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का अभियान


सत्येन्द्र उपाध्याय 
सिद्धार्थनगर। भाजपा नेता डाक्टर चंद्रेश उपाध्याय अब जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर जाकर सम्मानित करने का अभियान प्रारंभ किया है। उनके इस कदम से भाजपा के बूथ स्तर और जुझारू नेताओं में  जोश भर गया है। कई वर्करों का कहना है कि यह पहली बार है कि किसी नेता नेता ने वर्करों को सम्मान देने के लिए कार्यक्रम चलाया हो। इससे पहले डा. चन्द्रेश ने जिले की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से शिलाई मशीन वितरण अभियान चलाया जा रहा था।ॽ

कार्यकर्ता सम्मान का आगाज करते हुए डा. चन्द्रेश सबसे पहले उसका बाजार, सोहांस बाजार और बर्डपुर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करके अपना कार्यकर्ता सम्मान मिशन शुरू किया। इस मिशन से भाजपा के अन्य नेताओं में खलबली मच गई है। हालांकि स्थानीय नेताओं का बड़ा वर्ग उनके इस कदम की सराहना कर रहा है।

इस मिशन के तहत डा. चन्द्रेश उपाध्याय सबसे पहले महुलानी के पुराने कार्यकर्ता  विजय प्रकाश पांडेय, चुरहारी के रमेश पांडेय, सोहांस बाजार के डा.रामानंद वर्मा, धौरीकुइयां मदनपुर के रमेश श्रीवास्तव और बर्डपुर की नेत्री राजकुमारी पांडेय के घर पर पहुंचे और भाजपा पार्टी की तरक्की में उनके परिश्रम और त्याग का उल्लेख करते हुए उन्हें फूल माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

डा. चन्द्रेश ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं, और पार्टी की सफलता के आधार भी यही हैं। आज से यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा और सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर जाकर उन्हें सम्मानित करूंगा।

डा. चंद्रेश उपाध्याय और उनकी टीम के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश्वर शर्मा भी साथ में थे। सम्मानित होने वाले सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने डाक्टर चंद्रेश उपाध्याय के इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज उनका नहीं बल्कि भाजपा पार्टी का सम्मान किया गया है। डाक्टर चंद्रेश उपाध्याय का यह कार्य अत्यंत सराहनीय और भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढाने वाला है..।

No comments: