हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, November 13, 2018

विश्व हिन्दू परिषद द्वारा नेपाल के तिलौरा कोट रामघाट में संत सम्मेलन का आयोजन हुआ

संत मार्गदर्शन मंडल नेपाल द्वारा संत सम्मेलन एवं विशाल भंडारा का आयोजन कपिलवस्तु के तिलौरा कोट रामघाट में बन बाबा के आश्रम में किया गया । 
जिसमे नेपाल के कई साधु संतो ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी । जिसमें साधु संतो ने नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने एवं गौ हत्या बंद कराने की मांग की ।राष्ट्रीय संत प्रमुख युगल किशोर किशोर त्रिपाठी ने कहा कि हम संतो का कर्तब्य है कि हम हिन्दुओ का मार्गदर्शन करें और अपने विचारो से लोगों को एक करें । 
परदेस नंबर 5 के संगठन मंत्री हरिवंश त्रिपाठी ने कहा आज मेरा देश धीरे धीरे ईसाइयों के बहकावे में आ रहा है ।  ईसाई के इस इरादे को को रोकना होगा । 
विश्व  हिंदू परिषद नेपाल परिवार कपिलवस्तु के जिला अध्यक्ष दीपेंद्र शुक्ला ने कहा नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित  करने के लिए आवश्यक कदम उठाना होगा ।  रूपंदेही के जिला अध्यक्ष ओमकारनाथ  पांडे  ने कहा कि दिन ब दिन घट रही हिन्दुओ कि जनसंख्या को रोकना होगा  और जो ईसाई द्वारा हिन्दू विरोधी हथकंडे को रोकना होगा । अगर सरकार हिन्दू राष्ट्र नहीं घोषित करती है तो सरकार को घेरने के लिए बाध्य होंगे । इसके लिए हम पूरे देश में संत सम्मेलन कर धरना देंगे । । इस दौरान  संपूर्ण संत समाज मौजूद रहे तथा कार्यक्रम को संपूर्ण संत का आशीर्वाद प्राप्त हुआ तथा कार्यक्रम समाप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । 

No comments: