हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, November 16, 2018

भाकियू ने लगाई पंचायत किसानों के लिए पाँच बिन्दुओ पर माँग

बांसी सिद्धार्थ नगर : तहसील परिसर बांसी मे भारतीय किसान यूनियन (टिकैतगुट) के कार्यक्रताओ ने किसान के पांच बिन्दुओ के मांग को लेकर पंचायत लगाई ।
शुक्रवार को बांसी तहसील परिसर मे भाकियू के कार्यक्रता किसानो के पांच विन्दुओ के सम्बन्ध मे एसडीएम बांसी प्रबुद्ध सिंह को ज्ञापन देते हुए बताए  कि तहसील क्षेत्र मे धान क्रय केन्द्र बनाने के वावजूद किसानो के धान का तौल प्रारम्भ नही हुआ जिस कारण किसानो को धान का उचित दर नही मिल पा रहा है। जिसका पुरहर लाभ बिचौलिया उठा रहे है । दूसरे मांग मे चेतिया साधन सहकारी समिति पर करीब एक वर्ष से खाद् बीच मुहैया नही हो पा रहा है । तीसरा विन्दु बड़हरघाट मे कोटेदार की मनमानी से पात्रो को राशन नही मिल पा रहा है यदि किसी को दे भी रहा है तो प्रति यूनिट मात्र चार किलो राशन देता है । चौथी विन्दु मे जिगिनहवा , चेतिया मार्ग के र्निमाण मानक के विपरीत हो रही है जिस पर अधिकारियो की कोई निगाह नही हो रही है ।व पाचवी मांग मे विधवा, बृद्धा पेंसन ,राशन कार्ड़ से नाम को कटवा दिया गया अन्तिम चेतावनी देते हुए उपस्थित किसानो ने कहा कि अबिलम्ब इसकी कोई सुनवाई नही हुई तो निरन्तर पंचायत लगाई जायेगी । इस मौके पर सूर्यनारायण यादव , हरिशचन्द्र चौधरी , जान मोहम्मद , मु मुर्तजा , करीम अली आदि उपस्थित रहे ।

No comments: