हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, November 15, 2018

बर्डपुर ब्लाक के महदेवा कुर्मी में दर्जनों लोगों को आप की सदस्यता जिलाध्यक्ष ने दिलायी

सिद्धार्थनगर। जिले  को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी जल्द ही डुमरियागंज लोक सभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा करेगी। उक्त बातें आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष ई0 सर्वेश कुमार जायसवाल ने गुरुवार को बर्डपुर विकास क्षेत्र के महदेवा कुर्मी में सदस्यता अभियान कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा एंव आरएसएस द्वारा अयोध्या चलो अभियान मात्र एक दिखावा है, भाजपा को चुनाव के समय मे ही राम मंदिर याद आता है। जबकि मंदिर का मामला कोर्ट में है, तो कोर्ट के निर्णय को सभी को इंतजार करना चाहिए उस पर किसी को राजनीति नही करनी चाहिए। उन्होंने भाजपा द्वारा जिलों, स्टेडियम एंव स्टेशनों के नाम बदले जाने तंज कसते हुए कहा की नाम बदल देने से विकास नही होता है, जनता सच्चाई जान चुकी है विकास के नाम पर नाम बदला जा रहा है जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश भाजपा द्वारा की जा रही है। जिसको आमलोग कामयाब नही होने देंगे। सदस्यता अभियान के क्रम में जिला कार्यकारिणी सदस्य एंव सम्भावित लोक सभा प्रत्याशी मो0 शफीक अहमद ने बर्डपुर विकास क्षेत्र के महदेवा कुर्मी में सैकड़ो लोगो को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान मो0 शफीक अहमद ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सदस्यता अभियान चलाकर लोगो को पार्टी से जोड़ा कर आम आदमी पार्टी के नीतियों को जनता के बीच मे पहुचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी के नीतियों पर ही इस बार आम आदमी पार्टी डुमरियागंज लोक   लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरेगी। इस दौरान पार्टी के धर्मेन्द्र कुमार, दशरथ, रामबचन, हरिद्वार, कुतुबुद्दीन, हिसबुद्दीन, संजय यादव, गुरुदयाल, नूर अहमद, बैतुल्लाह, नसीम सौदागर, हकीकुल्लाह, खुशहलुद्दीन, अब्दुल मोईद, इरफान अहमद, अब्दुर्रहमान, जुबेद अहमद, अजीजुर्रहमान, जेदुल कलाम, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments: