हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, November 29, 2018

अमर सिंह ने आरएसएस से जुड़ी संस्था को दान की करोड़ों की प्रॉपर्टी



समाजवादी पार्टी से निष्कासित नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने आजमगढ़ स्थित अपनी पैतृक संपत्ति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़ी संस्था सेवा भारती संस्थान को दान कर दी है।
सूत्रों के मुताबिक, अमर सिंह ने अपने स्वर्गीय पिता की याद में उनकी संपत्ति सेवा भारती के नाम पर करने का फैसला लिया। जब से उनके पिता की मौत हुई थी, तभी से उनका यह घर खाली रहता था। दान की गई संपत्ति की कीमत करीब 15 करोड़ बताई जा रही है।
इसमें उनका पैतृक आवास भी शामिल है, जिसकी कीमत 4 करोड़ है। साथ ही तरवां गांव की 10 बीघा जमीन जिसकी कीमत 10 करोड़ बताई जा रही है दान में दी गई है। हालांकि, अमर सिंह ने उन आरोपों का जवाब नहीं दिया, जिसमें कुछ राजनीतिक पार्टियां यह कह रही हैं कि आरएसएस के माध्यम से अमर सिंह बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं।
गौरतलब है कि अमर सिंह की पूरी राजनीतिक पारी आरएसएस के खिलाफ रही है। वे आरएसएस को सांप्रदायिक बताते रहे हैं। अमर सिंह की पैदाइश आजमगढ़ की है। मुलायम सिंह सरकार में उन्होंने आजमगढ़ के विकास के लिए बहुत काम किया। लेकिन 2010 में सपा से निकाले जाने के बाद उन्होंने अलग पूर्वांचल राज्य का दर्जा दिलाने को लेकर राष्ट्रीय लोक मंच नाम की एक पार्टी बनाई। इसको लेकर उन्होंने पद यात्रा भी की, लेकिन उनकी पार्टी को कोई सफलता नहीं मिली।

No comments: