हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, November 22, 2018

जनपद सिद्धार्थनगर में समाजवादी पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 80 वां जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया

समाजवादी  पार्टी के संस्थापक व संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 80 वां जन्मदिन नगर के एक मैरेज हाल मे बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया ।                 

इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओ ने केक  काटा व पी एच सी बांसी मे पहुचकर मरीजो मे फल वितरित किया ।
मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक लालजी यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव सामजिक न्याय के सबसे बड़े पैरोकार है और दबे कुचले शोषित समाज को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करते रहे । समाज के अंतिम व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए समाजवादी पार्टी का गठन किया । नपा अध्यक्ष मो इद्रीश पटवारी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव गरीबो मजलूमों , किसानो , मजदूरो के सच्चे हितैषी है । समारोह को समाजवादी महिला सभा की जिला अध्यक्ष व पूर्व नपा अध्यक्ष  चमन आरा राईनी , कृष्ण कुमार त्रिपाठी , अम्बिकेष श्रीवास्तव , अमित बक्शी , धीरू यादव , प्रमोद अग्रहरि , तुफेल अहमद आदि ने संबोधित किया । इस अवसर पर जवाहिर यादव , अरुण गुप्ता , मो हारून , मो हनीफ , अनीता दिवेदी बरकत अली राईनी , इशरत जमील राशिद , भोला सहित काफी संख्या मे पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।  

No comments: