हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, October 16, 2018

होटल में लेडीज़ टॉयलेट में घुसा बसपा नेता का बेटा, विरोध किया तो लहराई गन


दिल्ली के पांच सितारा होटल में गन लहराने के वीडियो के मामले में दिल्ली पुलिस ने आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी आशीष पांडेय उत्‍तर प्रदेश के नेता और पूर्व सांसद राकेश पांडेय का बेटा बताया जा रहा है। आशीष पर आरोप है कि वह शराब के नशे में पांच सितारा होटल के महिला टॉयलेट में घुस गया था और जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए लखनऊ के लिए रवाना हो गई है।


गौरतलब है कि दिल्‍ली के पांच सितारा होटल में गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक महिला को पिस्‍टल के बल पर धमकाता नजर आ रहा है। वीडियो में होटल के सुरक्षाकर्मी तमानबीन खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान वहां पहुंचे कुछ लोगों के बीच-बचाव के बाद ये शख्स अपनी कार मे वापस आकर बैठ गया, लेकिन उसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और आरोपी शख्स कपल को ना सिर्फ गंदी गलियां दीं बल्कि अगले दिन देख लेने की धमकी भी दी।

वायरल वीडियो के मुताबिक, उस वक़्त कार के अंदर तीन लड़कियां भी बैठी नजर आ रही हैं। जो इस शख्स को काबू करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि कुछ देर बाद ये शख्स आसानी से अपनी कार में बैठकर होटल से बाहर निकल जाता है। वहीं दिल्ली पुलिस के मुताबिक, अभी तक किसी होटल स्टाफ या फिर पिस्टल वाले इस रईसजादे के गुस्से का शिकार बने कपल ने पुलिस को कोई शिकायत नही दी है।