सिद्धार्थविश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम के अवसर पर पहुंचे राज्यपाल श्री रामनाईक
द्वितीय दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम के अवसर पर मा0 राज्यपाल श्री रामनाईक जी द्वारा बी.काम के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कुल 28 छात्र/छात्राओं को स्वर्ण पदक तथा 66 छात्र/छात्राओं को डिग्री देकर सम्मानित किया।शासन द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महामहिम राज्यपाल/मा0 कुलाधिपति श्री राम नाईक जी का आगमन सिद्धार्थ विश्वविद्यालय , कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर में विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किये गये द्वितीय दीक्षान्त समारोह में उपस्थित होकर विश्वविद्यालय की गरिमा को बढ़ाकर गौरवान्वित किया गया। दीक्षान्त समारोह का महामहिम राज्यपाल/मा0 कुलाधिपति श्री राम नाईक जी द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया गया। इसके प्श्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती बन्दना गीत प्रस्तुति की गयी। सिद्धार्थ विष्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर में आयोजित द्वितीय दीक्षान्त समारोह के अवसर पर महामहिम राज्यपाल/मा0 कुलाधिपति श्री राम नाईक जी ने अपने सम्बोधन में बताया कि मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होने के कारण दीक्षान्त समारोह में उपस्थित नही हो सके। उन्होंने बताया कि काशी के नाम का क्या महत्व है इसको सभी लोग भली-भॉति जानते है। मा0 राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि कपिलवस्तु पावन नगरी को प्रणाम करता हूॅ तथा कपिलवस्तु के नाम का प्रवाह चलता रहे। सिद्धार्थविश्वविद्यालय में द्वितीय दीक्षान्त समारोह का आयोजन नवरात्रि के पर्व के समय रखा गया है जो कि अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए कुलपति एवं कुलसचिव को धन्यवाद दिया गया।
सिद्धार्थविश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षान्त समारोह में आये छात्र/छात्राओं को मा0 राज्यपाल द्वारा अभिवादन किया गया। उन्होंने बताया कि इस दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम के अवसर पर विश्वविद्यालय में तीन महत्वपूर्ण शिलान्यास का कार्यक्रम हुआ है। जो पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से ग्रन्थालय का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसे महान व्यक्ति के नाम से ग्रन्थालय का नाम होना अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही साथ सिद्धार्थ विष्वविद्यालय का परीक्षा भवन तथा अन्तर्राष्ट्रीय बौद्धिक केन्द्र का भी शिलान्यास हुआ है। मा0 राज्यपाल द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय एक अच्छे विश्वविद्यालय के नाम से जाना जाये। इसकी कुशल संचालन के लिए कुलपति प्रो0 सुरेन्द्र दूबे की नियुक्ति की गयी है जिन्होंने कार्यभार संभालने के पश्चात नकल बिहीन परीक्षा और समय से परीक्षा परिणाम घोषित कराना यह विष्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने बताया कि छात्रों के जीवन के लिए अभिनन्दन समारोह का कार्यक्रम अत्यन्त ही महत्वपूर्ण है।
महिला सशक्तिकरण का परिणाम है छात्राओ का छात्रो से आगे निकलना
मा0 राज्यपाल ने बताया कि लड़कों की तुलना में लड़कियां शिक्षा ग्रहण करने के साथ उनका परीक्षा परिणाम लड़को से आगे जा रहा है। यह महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है। उन्होंने बताया कि छात्राएं बहुत ही गम्भीर रूप से शिक्षा प्राप्त कर रही है। सभी छात्राओं को शुभकामानाऐ दी। मा0 कुलाधिपति ने छात्र/छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के कुलपति द्वारा जो शपथ दिलायी गयी है सभी छात्र/छात्राएं प्रतिज्ञा लेने के साथ उस पर अमल करके चलना चाहिए। जिस व्यक्ति के पास दृढ़ इच्छा शक्ति है वह आगे बढ़ सकता है। माता पिता तथा गुरूजन का सम्मान करने वाले छात्र/छात्राएं आगे बढ़ेगे। अपनी मातृभाषा का सम्मान करना चाहिए जो सम्मान करेगा वही आगे बढ़ेगा। मा0 राज्यपाल द्वारा जीवन का शास्वत सन्देष देते हुए कहा कि जो व्यक्ति सोया है उसका भाग्य सो जाता है जो चलता है उसका भाग्य चलता रहता है जीवन भर सूर्य की तरह चलते रहना चाहिए। चलते रहो चलते रहो का सन्देष देकर के मधुमखियों का उदाहरण देते हुए कहा कि मधुमक्खी दूर-दराज तक चल करके मीठे फूलों का रस लेकर अपने शहद के छत्ते में शहद इकट्ठा करती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को चलते रहना चाहिए। द्वितीय दीक्षान्त समारोह कार्यक्रम के अवसर पर मा0 राज्यपाल श्री रामनाईक जी द्वारा बी.काम के सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कुल 28 छात्र/छात्राओं को स्वर्ण पदक तथा 66 छात्र/छात्राओं को डिग्री देकर सम्मानित किया गया।
ये माननीय साक्षी रहे द्वितीय दीक्षांत समारोह मे उपस्थिति होकर
इस दीक्षान्त समारोह में मा0 सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल, मा0 विधायक कपिलवस्तु श्री श्यामधनी राही, इटवा डा0 सतीषचन्द्र द्विवेदी, शोहरतगढ़ श्री चौधरी अमर सिंह, षिक्षक विधायक श्री ध्रुव कुमार त्रिठी, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग श्रीमती अंजू चौधरी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय, अपर मुख्य सचिव राज्यपाल श्री हेमन्त राव, जिलाधिकारी श्री कुणाल सिल्कू, पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) प्रमोद शंकर शुक्ल, कुल सचिव यू0पी0 सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक मुन्ना लाल सिंह, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट नौगढ़ सौम्या पाण्डेय, अपर उपजिलाधिकारी नौगढ़ उमेष चन्द्र निगम, पी0डी0 सन्त कुमार, डी0सी0मनरेगा उमेष चन्द्र तिवारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/प्र0 जिला सूचना अधिकारी आषुतोष पाण्डेय, जिला बेसिक षिक्षा अधिकारी राम सिंह, तथा सिद्धार्थ विष्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षान्त समारोह के आयोजन समिति के सदस्य तथा कार्य परिषद के सदस्य तथा सिद्धार्थ विष्वविद्यालय से सम्बद्ध समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

