हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, August 9, 2018

पूर्व की घटना से नहीं चेता प्रशासन , आनन फानन में सादा मिट्टी से मरम्मत कराया जा रहा है - ग्रामीणों का आरोप

पवन कुमार जायसवाल का रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर के उसका ब्लाक क्षेत्र के खैरा गांव में हुये स्कूल बस हादसा बीते अभी एक सप्ताह नहीं हुआ है अभी घायलों के घाव सूखे नहीं हैं ऐसे में जिला प्रशासन फिर हादसे को दावत देने के लिये उसी मार्ग की मरम्मत कच्चे मिट्टी से करवा रहा हैं ।
ग्रामीणों का आरोप है कि उस हादसे के बाद प्रशासन कुंभकर्णी नींद से जागा और मौके पर पहुँच आश्वाशन दिये कि पुनः ऐसी घटना न हो उसके लिये आवश्यक कदम उठाये जायेंगे जिससे बहुत खुशी हुयी थी , परन्तु उस पर भी प्रशासन ने पानी फेर दिया क्योंकि शासन -प्रशासन की तरफ से रास्ते की मरम्मत में लापरवाही सामने नजर आ रहा।
पूर्व दिनों में बीतीं घटना वाले स्थान पर खैरा गांव थाना उसका बाजार के हो रहे रास्ते का निर्माण कार्य के प्रति ग्रामीणवासियों ने जिम्मेदारों के ऊपर धांधली का आरोप लगाया हैं।लोगो का कहना है कि सादा मिट्टी  से मरम्मत कराया जा रहा हैं, जो कि आने वाले दिनों में फिर से घटना की आशंका ग्रामवासियों के द्वारा जताया जा रहा।इससे पता चलता है हो रहें इस धांधली निर्माण कार्य से शासन-प्रशासन को इस घटना से कोई फर्क पडता नजर नहीं आ रहा।
स्थानीय ग्रामीणों ने रास्ते की मरम्मत कार्य सुध्रीण रूप से कराने की मांग की है । 

No comments: