हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, August 9, 2018

उत्तर प्रदेश के देवरिया कांड के बाद पूरे प्रदेश में नारी आश्रय गृह की जांच शुरू हो चुकी है

रीता उपाध्याय की रिपोर्ट 
उत्तर  प्रदेश के देवरिया कांड के बाद पूरे प्रदेश में नारी आश्रय गृह की जांच शुरू हो चुकी है। प्रतापगढ़ में एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है। प्रतापगढ़ इलाके के अष्टभुजानगर और अचलपुर में चल रहे शेल्टर होम में जब छापामार कार्रवाई की गई। प्रतापगढ़ के डीएम शंभू कुमार ने 2 महिला आश्रय गृहों का औचक निरीक्षण किया तो दो शेल्‍टर होम से अब 26 महिलाएं गायब मिली।
वहीं रजिस्टर में भी गड़बड़ी पाई गई। संचालिका का कहना था कि महिलाएं काम पर बाहर गई हैं लेकिन देर रात इंतजार करने के बाद भी केवल दो ही महिलाएं लौंटी। इस मामले में पुलिस अब छानबीन कर रही है।
जानकारी मुताबिक जिले के अष्टभुजानगर और अचलपुर में चल रहे आश्रय गृहों में डीएम ने पहले दिन में छापा मारा था। इस दौरान उन्हें वहां पर सिर्फ 6 महिलाएं ही मिलीं थी। अन्य महिलाओं के बारे में संचालिका रमा मिश्रा ने बताया था कि वह काम करने के लिए बाहर गई हैं। जिसके बाद जिला प्रशासन ने रात तक महिलाओं के आने का इंतजार किया, रात करीब 10 बजे एसडीएम सदर एसपी सिंह दलबल के साथ आश्रय पहुंचे, जहां मौके पर 3 महिलाएं ही मिलीं।
एसडीएम के सवाल पर संचालिका ने बताया कि आज महिलाएं नहीं लौटी हैं, उनकी तलाश की जा रही है। उधर अचलपुर में चल रहे आश्रय गृह में 15 में से सिर्फ 3 महिलाएं रात तक मिलीं। यहां 12 महिलाएं गायब पाईं गईं। फिलहाल आश्रय संचालिकाओं से पूछताछ की जा रही है।
भाजपा नेत्री के आश्रय में सिर्फ एक महिला
डीएम शंभू कुमार ने अष्टभुजा नगर स्थित महिला आश्रय गृह का निरीक्षण किया तो वहां रजिस्टर में तो 16 महिलाओं का पंजीकरण हुआ था। लेकिन, मौके पर सिर्फ एक ही महिला मौजूद मिली। डीएम ने जब अन्य महिलाओं के बारे में पूछा तो संचालिका रमा मिश्रा ने बताया कि वह अपने निजी कार्य से बाहर गई हैं। यहां भी रजिस्टर में महिलाओं के जाने का ना तो कोई रिकॉर्ड था और ना ही सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। गौरतलब है कि संचालिका रमा मिश्रा भाजपा की महिला युवा मोर्चा की जिला अध्यक्ष व पार्षद भी रह चुकी हैं। मामले में जिलाधिकारी शंभु कुमार ने बताया कि इन दोनों महिला आश्रय गृहों पर भारी खामी देखने को मिली है। अब रात में महिला अधिकारियों की टीम औचक निरीक्षण करेगी और महिलाओं के गायब होने की सच्चाई को परखेगी और उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

No comments: