गोरखपुर डिस्पोजल एसोसिएशन के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज ख़ूनीपुर चौक से पदयात्रा कर नगरनिगम कैम्पस स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क में हजारों की संख्या में उपस्थित हुए। अध्यक्ष पवन जालान, महामंत्री विशाल गुप्ता,विनय अग्रवाल,रमेश गुप्ता,आशीष कुमार, हर्ष जालान एंव मुदित के साथ व्यापारियों का प्रतिनिधि मण्डल जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन को मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से मांग किया कि पूर्व में स्टोर माल के लिए कम से कम एक वर्ष का समय,प्लास्टिक के मानक की तरह थर्माकोल,गिलास व अन्य उत्पादों का भी मानक तय किया जाय,जांच के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बन्द करने के साथ अन्य मांगों को रखा। महामंत्री विशाल गुप्ता ने बताया कि हम सभी व्यापारी स्वछता अभियान में हमेशा आगे रहे है,प्लास्टिक उद्योग से जुड़े लाखों लोग बेरोजगार हो गए और भुखमरी के कगार पर खड़े है। सरकार से हम सभी की अपेक्षा है कि उक्त समस्याओं को ध्यान में रखकर फैसला लिया जाय।
Thursday, August 9, 2018
प्लास्टिक व्यापारियों ने भरी हूंकार,फैसले पर करो पुनर्विचार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment