हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, August 13, 2018

व्यापारी से पैसा लेने का निरीक्षक पर लगा आरोप पुलिस ने बताया झूठ

इटवा(सिद्धार्थनगर)। स्थानीय थाना के निरीक्षक रहे गोपाल स्वरूप वाजपेयी पर कस्बे के एक व्यापारी ने मारने पीटने और एक लाख रूपया घूस लेने का जो आरोप अपने वीडियो में लगाया था। पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा की जांच में वह वीडियो झूठा निकला। इस बात का खुलासा पुलिस ने अपने वाट्सअप ग्रुप प्रो सेल सिद्धार्थनगर पर एक प्रेस नोट जारी करके रविवार को बताया।
प्रेस नोट में कहा गया है कि स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग ने सत्य प्रकाश अग्रहरि को पूर्वाह्न छोड़ दिया था। सत्यप्रकाश अग्रहरी के परिजन ने अपने पड़ोसी व चाचा कन्हैया अग्रहरी को एक लाख रू0 दिया। कन्हैया अग्रहरि ने यह पैसा अपने दूर के रिश्तेदार शिवशंकर अग्रहरी को घूस देने के नाम पर दिया था। शिवशंकर अग्रहरी ने यह पैसा अपने पास रख लिया। सत्य प्रकाश अग्रहरि के पूछने पर उसने निरीक्षक गोपाल स्वरूप वाजपेयी को देने की बात कही। पुलिस विभाग की छवि खराब करने की मंशा से लगाए गए आरोप को गम्भीरता से लेते हुए क्षेत्राधिकारी इटवा श्रीयश त्रिपाठी ने रात्रि में लगभग एक बजे कन्हैया अग्रहरी और शिवशंकर अग्रहरी का आमना-सामना कराया, तो वहां पर शिवशंकर अग्रहरी ने एक लाख रू. कन्हैया को वापस कर दिया और स्वीकार किया की यह पैसा उसके पास था। प्रेस नोट में यह भी बताया गया कि सत्यप्रकाश अग्रहरि द्वारा पैसा लेने का निरीक्षक पर लगाया गया आरोप झूठा है।

No comments: