हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, August 13, 2018

जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद पर हमला, शख्स ने चलाई गोली

SCI24NEWS समीक्षा क्राईम इण्डिया24न्यूज़ sci24news समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉन्सिटीट्यूशन क्लब के बाहर उमर खालिद पर सोमवार को एक अज्ञात शख्स ने चलायी  गोली
 जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्याल के छात्र और देशद्रोही नारों के मामले में आरोपी उमर खालिद पर सोमवार को एक अज्ञात शख्स ने गोली चला दी।  उन पर ये हमला राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कॉन्सिटीट्यूशन क्लब के बाहर किया गया। हालांकि इस हमले में उमर खालिद बाल बाल बच गया । उन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ।  प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि जब खालिद क्लब के गेट पर थे तब दो गोलियां चलायी गयीं। खालिद ‘यूनाइटेड अगेंस्ट हेट’ संगठन के ‘खौफ से आजादी’ नामक एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
सूत्रों के अनुसार, यहां पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हम सभी लोग टी स्टॉल पर खड़े थे। इतने में एक आदमी आया, उसने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी थी।  उसने धक्का दिया और फायर कर  दिया। उमर नीचे गिर पड़े और  गोली उन्हें नहीं लगी। मौजूदा लोग हमलावार को पकड़ना चाहा, लेकिन वह हवाई फायर करते हुए वहां से निकला।
हमलावार पिस्तौल छोड़कर वहां से फरार हो गया   पिस्तौल सड़क पर पड़ी मिली है। फिलहाल, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की तफ्तीश की जा रही है।
 यूनाइटेड अगेन्स्ट हेट नाम के एक संगठन ने सोमवार को ''खौफ से आजादी'' कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस घटना के बाद उमर खालिद ने कहा, देश में आज डर का माहौल है।  जो भी सरकार के खिलाफ बोल रहा है, उसे खतरा है। 

No comments: