हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, August 12, 2018

देशी शराब की दुकान पर पुलिस ने की छापामारी आबकारी विभाग ने बचाव में कहा दो तीन दिनों का कूडा एकत्र था

सिद्धार्थनगर जिले में इटवा-बांसी मार्ग पर एक देशी शराब के दुकान पर बीते शुक्रवार रात इटवा पुलिस ने छापा मारने की कार्यवाही किया।
जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार रात इटवा पुलिस ने कस्बे के बांसी रोड स्थित एक देशी शराब की दुकान पर छापा मारने की कार्यवाही किया। बताया जाता है कि नकली देशी शराब के बढ़ते चलन को पकडने के लिए यह छापामारी कार्यवाही किया गया था। छापामारी कार्यवाही पर थाना अध्यक्ष गोपाल स्वरूप वाजपेयी का कहा कहना है कि माल बरामद नहीं हुआ है। जबकि सूत्रों का कहना है कि पुलिस कुछ सामान बरामद कर थाने ले गयी है। छापामारी कार्यवाही की सूचना पुलिस ने आबकारी विभाग को दिया। शनिवार की सुबह मौके पर पहुंचे आबकारी विभाग के लोगों ने जांच कर पुलिस को बताया कि पुरानी शीशी व ढ़क्कन है। सूत्रों का कहना है कि इतने भारी मात्रा में खाली व पुराने शीशी और ढ़क्कन कहां से आए। जबकि अबकारी एक्ट के तहत दुकान के चैहद्दी के अन्दर या दुकान में किसी भी प्रकार के खाली शीशी, रेपर इक्टठा नहीं रख सकते हंै। इस सम्बंध में अबकारी इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जांच में मैं इटवा गया था। लेकिन दो तीन दिन का कूड़ा इक्टठा था। इस लिए कोई कार्यवाही नहीं की गई।

No comments: