सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट
इटवा(सिद्धार्थनगर)। विकास खण्ड खुनियांव अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय शनिचरा में शुक्रवार को इटवा विधायक डॉ सतीश द्विवेदी ने बच्चों को निशुल्क ड्रेस वितरण किया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने पूरी तरह प्रयास कर रही है। बच्चों को शिक्षा के प्रति उन्मुख करने के लिए सरकार कई जतन कर रही है। परिषदीय स्कूलों में बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले, किसी भी असुविधा से न जूझना पड़े, इसके लिए बच्चों को निःशुल्क किताबे, ड्रेस व अन्य जरूरत के सामान मुहैया करा रही है। इसका सदुपयोग कर बच्चों को चाहिये कि वह मन लगाकर पढ़ें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।
उन्होंने आगे कहा कि अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि वह बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दें और विद्यालयों में नियमित रूप से भेजें।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख खुनियांव मनोज मौर्या, अध्यापक प्रदुम्न कुमार चैरसिया, राजेंद्र दुबे, बब्बू दुबे, बिंदु सिंह, दिनेश यादव, सूरज यादव, दुर्गा राजभर, खण्ड विकास अधिकारी, प्रधानाध्यापक तथा शिक्षकगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment