सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट
इटवा(सिद्धार्थनगर)। जेसीबी से कार्य कराकर मनरेगा मजदूर के खाते में मगाये गये धन को जाबकार्ड धारक ने वापस मनरेगा के खाते में भेजने की मांग किया। मामला भनवापुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत गनवरिया बुजुर्ग का है।
जानकारी के अनुसार आवेदक सत्येन्द्र कुमार पुत्र त्रियुगी प्रसाद ने गत 13 जुलाई 2018 को ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार को पत्र लिख कर कार्यवाही की मांग किया। दिये गये पत्र में बताया गया कि मेरे गांव भगौसा में भगौसा पोखरे का सुन्दरीकरण कार्य जे0सी0बी0 मशीन द्वारा कराया है। भगौसा पोखरे की लगभग 500 ट्राली मिटटी गनवरियाखुर्द खलिहान में बने मंदिर में लाकर गिराया गया है। फिर उसी कार्य को भगौसा पोखरे का सुन्दरीकरण नाम से मनरेगा में फर्जी मस्टरोल निकालकर फर्जी भुगतान भी किया गया है। जिसमें मेरा जाब कार्ड संख्या 1/397 सत्येन्द्र कुमार पुत्र त्रियुगी प्रसाद के नाम से जाब कार्ड है। जो बहुत पहले बना था।
इस पोखरे का सुन्दरीकरण कार्य जिसकी वर्क आई डी. संख्या 3151003058/डब्ल्यूसी/958486255822878008 है। जिसमें मैंने कार्य की मांग नहीं किया था। फिर भी मेरे नाम से मस्टररोल जारी किया गया तथा उसका भुगतान खाते में मंगा लिया गया है। जिसमें ग्राम पंचायत प्रधान मल्हू पुत्र घुरहू एवं ग्राम पंचायत सचिव रणविजय यादव शामिल हैं। इसकी निष्पक्ष जांच की जाये तो पूरा भ्रष्टाचार खुल कर सामने आयेगा।
इस धन के बन्दरबाट में मेरे नाम सहित 150 और जाबकार्ड धारकों का नाम फर्जी तरीके से डालकर फर्जी भुगतान खाता में मगाया गया है। जिसे अब निकालने की तैयारी किया जा रहा है।
इस गोरखधंधे में शामिल ग्राम प्रधान मल्हू एवं रणविजय यादव ग्राम प्रचायत सचिव के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर उचित कार्यवाही की जाय तथा मेरे खाते का भुगतान मनरेगा प्रकोष्ठ के खाते में फिर से जमा कराया जाय।

No comments:
Post a Comment