हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, July 17, 2018

पॉलीथीन पाबंदी के बावजूद धड़ल्ले से बिक रहे ,नही हो रही कोई कार्यवाही जिम्मेदार मौन

बढ़नी सिद्धार्थनगर 
राज्यसरकार की ओर से पॉलिथीन पर रोक के बावजूद भी शहर में धड़ल्ले से प्लास्टिक की थैली और कैरी बैग बिक रहे हैं। जबकि सरकार इसको रोकने में नाकाम साबित हो रही है। दुकानदारों और व्यापारियों को कोई भय नहीं है और खुलेआम प्लास्टिक का उपयोग कर रहे है।  सार्वजनिक स्थानों पर लोग खुले आम प्लास्टिक की थैलियां लिए घूम रहे है और दुकानदार भी कई जगह खुले आम बेच रहे है। बस स्टैंड हो या सब्जी मंडी यह फिर कोई मिठाई की दुकान प्लास्टिक की थैली मिल ही जाएगी है।

नियमों का नहीं हो रहा पालन
प्लास्टिक से बने कैरी बैग की मोटाई 50 माइक्रान से कम नहीं होना चाहिए लेकिन इन नियमों की कस्बे सहित क्षेत्र  में कहीं भी पालन होती नजर नहीं रही है।

पशुबन रहे शिकार

अधिकतर लोग पॉलिथीन की पन्नियो में कूडा भरकर फेंक देते है। जिस कारण पशु इन पन्नियों को खा लेते है बाद मे ये पशु बीमार होकर दम तोड़ देते है।
दुकानदारदेता है...
कस्बे के दर्जनों लोगो  ने कहा कि दुकानदार सब्जी सहित कोई भी सामान खरीदने पर अपने आप ही प्लास्टिक की थैली निकालकर दे देता है। इसमें हम कुछ भी नहीं कर सकते। वहीं प्लास्टिक की थैली में सामान को दुकान से घर ले जाने में भी आसानी रहती है।

No comments: