हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, July 4, 2018

सोशल मीडिया पर मोदी के खिलाफ अभियान में आईएसआई का हाथ

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट 
पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभियानों में बढ़ोतरी हुई है । इसके पीछे विदेशी हाथ होने का अंदेशा जताया जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार देश में बढ़ रहे राजनीतिक तनाव और इसके पीछे विदेशी ताकतों का हाथ होने के साफ संकेत मिलते हैं ।

रिपोर्ट के अनुसार मोदी के खिलाफ चल रहे अभियानों को एक ऐसी लॉबी गवर्न कर रही है जिसे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से लगातार प्रोत्साहन मिल रहा है । कुछ दलित कार्यकर्ताओं ने 20 मार्च को महाड सत्‍याग्रह मनाया था और यह प्रदर्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

सोशल मीडिया पर इसकी पड़ताल से इसके तार पाकिस्‍तान से जुड़े होने के साक्ष्‍य मिले। नक्‍सलियों से सहानुभूति रखने वालों को हिरासत में लिए जाने के बाद हुए प्रदर्शनों के दौरान पाकिस्‍तान से ऐसी गतिविधियां और अधिक बढ़ीं।


No comments: