हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, July 12, 2018

मौजूदा केंद्र सरकार पर फूटा विधायक अमर सिंह का गुस्सा, दलितो को उपेक्षित करने का लगाया आरोप।

शैलेष सोनकर की रिपोर्ट 
(विधायक अमर सिंह चौधरी का बयान )
सिद्धार्थनगर जनपद में  गत दिवस नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के आगमन को लेकर जहां भाजपा के लोग उनके स्वागत के लिये दिन रात एक किये हुए थे , वहीं शोहरत गढ़ के भाजपा समर्थित अपना दल के विधायक चौधरी अमर सिंह की अनदेखी भाजपा नेताओं और हिन्दू युवा वाहिनी के नेताओं को सवालों के घेरे में भी खड़ा कर गयी।जिसका पहला उदाहरण बैनर और पोस्टरों  से उनकी तस्वीर और नाम के गायब होने का रहा।वहीं जनता की जबान पर सिद्धार्थ नगर, नगर पालिका के बैनर पर अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के साथ उनके दामाद डा चन्द्रेश उपाध्याय की तस्वीर पर भी चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।कार्यक्रम में अमर सिंह को न पूछे जाने पर शोहरत गढ़ विधायक ने सीधे सीधे केंद्र सरकार और स्थानीय सांसद और विधायकों पर दलितों को उपेक्षित करने का आरोप लगाया।
उन्होंने एक प्रेस वार्ता में पूरे दलित समाज को नकार देने का प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके सहयोगियों  पर आरोप लगाया।उन्होंने ने कहा कि दलितों के जिस विकास की बात करके भाजपा सत्ता में आयी है उसका यहां दूर दूर तक पता नहीं है।उन्होंने ने यह भी कहा कि नगर पंचायत  शोहरतगढ़ और बढ़नी में पनप रहे भ्रष्टाचार की शिकायत भी कई बार शासन तक पहुंचाई मगर किसी भी सत्तासीन नेता ने उनकी नहीं सुनी।भाजपा यह न भूले कि जनता की अदालत में उन्हें फिर आना है और सत्ता का घमन्ड आगामी लोक सभा चुनाव में  उन्हें खन्ड खन्ड कर देगा।उन्होंने ने यह भी कहा कि नगर विकास मंत्री के कार्यक्रम में उन्हें उपेक्षित करने के कारण ही उन्होंने कार्यक्रम का बहिष्कार किया है।वह दलित समाज के बेटे और भाई हैं और उनके लिये हमेशा लड़ते रहेंगे चाहे मौजूदा केंद्र सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि उन्हें कितना भी दबाते रहें वह दलित समाज की आवाज बनकर उनकी आवाज बुलन्द करते रहेंगे।

No comments: