हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, July 12, 2018

जनसमस्या - बारिस की वजह से सड़को पर जमा हुआ पानी

पवन कुमार यादव की रिपोर्ट 
बढ़नी कस्बा वार्ड नम्बर 8 आजाद नगर  में बारिस होने कारण नालो से  गन्दे पानी की निकासी नहीं होने से आमजन को खासी परेशानी का सामान करना पड़ रहा है ।
गन्दा पानी सड़क पर जमा होने से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है. गंदा पानी के जमा होने से आस-पास के घरों के सामने  पानी भर गया है.
वार्ड नम्बर 8 के दर्जनों लोगो  ने बताया की मुख्य सड़क पर पानी की निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है. इससे घरों का पानी सड़क के बीच में भर जाता है और नालो की समय से सफाई न होने से जाम रहती है जिससे तेज बारिस हो जाने से नाला जाम हो जाता है  काफी दूरी तक पानी भराव हो जाता  है. पानी भरने के चलते मोहल्ले  का मुख्य मार्ग होने से आमजन का निकलना मजबूरी बन गया है. कई लोग इस गंदे पानी में गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं.
मोहल्ले वासियों का कहना की गंदे पानी से बीमारी की आशंका बनी है. मेन रोड से जोड़ने वाला मोहल्ला  के मुख्य मार्ग पर पानी भरा होने से बेहद परेशानी उठानी पड़ रही है.

No comments: