हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, July 22, 2018

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की सदस्याता अभियान को लेकर बैठक सम्पन्न

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर जनपद के  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शिवशक्ति मंदिर प्रांगण में संगठन के सदस्या अभियान को लेकर एक बैठक आयोजित किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय कला मंच के जिला प्रमुख अमितेष मिश्रा ने कहा कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विधार्थी परिषद् सदस्यता अभियान चलायेगी। जिसमें  सोलह हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को जोड़ने के लिए संगठन ने रूप रेखा तय किया है। सिद्धार्थनगर जिले का जिला सदस्यता प्रमुख, जिला संयोजक सौरभ त्रिपाठी जी को बनाया गया है। सदस्यता के लिए पूरे जिले से दस विस्तारक कार्यकर्ता नियुक्त किया गया है। जो पूरे सदस्यता अभियान में घर से दूर रहकर सदस्यता ग्रहण कराने का कार्य करेंगे। विस्तारक कार्यकर्ताओं में सौरभ त्रिपाठी, शशांतधर दूबे, शिवशक्ति शर्मा, नित्यानंद शुक्ला, अमितेष मिश्रा, विश्वजीत, अमरनाथ दूबे,  महेन्द्र प्रताप चैधरी, विकास पाठक, अनिल गुप्ता हंै। इसी क्रम में नगर उपाध्यक्ष शुभम चैधरी ने कहा कि विधार्थी परिषद के कार्यकर्ता राष्ट्र, समाज व छात्र हित के लिए वर्ष भर कार्य करते हैं। यह एक मात्र विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। जो विद्यार्थियों  के अन्दर राष्ट्रवादी विचारधारा को पिरोने के साथ ही साथ कुशल नेतृत्व व अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण करने का कार्य करता है। बैठक का संचालन नगर मंत्री अमरनाथ सोनी ने किया। इस अवसर पर अनिल गुप्ता, विजय यादव, अमित यादव, अजय यादव, शुभम चैधरी, अखिलेश श्रीवास्तव, उबैद रजा, धनन्जय सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
चित्र परिचय-बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता

No comments: