ककरहवा से एक रिपोर्ट -
सूबे की सरकार सफाई और स्वच्छता मिशन पर चाहे जितना भी जोर दे दे पर बर्डपुर ब्लाक क्षेत्र के अन्तर्गत ककरहवा क़स्बे के प्राथमिक विद्यालय की हालात सुधरने का नाम नहीं ले रही । जहाँ विद्यालय के पास ही कूड़े कचरे का अम्बार लगा हुआ है और जब वहाँ की अध्यपिका विभय यादव से पूछे जाने पर उन्होने शासन प्रशासन और सफाई कर्मी पर आरोप लगाते हुए कहीं की बार बार सफाईकर्मी को कहने पर भी वो नहीं सुनते और टाल मटोल करते रहते है ,जब की उन्होने यह भी कहा की हम लोग कई बार खुद ही यहाँ की सफाई करते रहते है पर जैसे ही विद्यालय बंद हो जाता है फिर सुबह यहाँ के दुकानदार और कस्बेवासी विद्यालय के पास कचरा फेक जाते है तो रोज कहाँ तक हम कूड़ा कचरा साफ़ करें, और उन्हो ने यह भी कहा की मैंने कई बार यहाँ के प्रधान बालमुकुंद जयसवाल के साथ जाकर यहाँ की जनता को कहे की प्रथमिक विद्यालय परिसर के पास कूड़ा न फेकें जो की यहाँ पढ़ने के लिए आये हुए बच्चों को बीमार बना देती है।फिर भी हालात सुधरने का नाम नहीं ले रही है ऐसे में क्या करे।
और वहीँ दूसरी तरफ ककरहवा क़स्बे के प्राथमिक विद्यालय के बगल में ही आगनबाड़ी केंद्र है जिसमे अक्सर ताला लटका हुआ होता है ।जिसमे आगनबाड़ी सहायिका श्रीमती इंद्रमति गुप्ता ने बताया की हम तो समय से आ जाते है पर कार्यकत्री समय से नहीं आती।इनकी मनमानी ही सरकार को चुना लगा रही है और बच्चों को कोई खाने की चीज ही वहाँ पर नहीं दीखी।आगनबाड़ी कार्यकत्री की इस रवैये को देख कर ऐसा लगता है मानो की सरकार उनकी जेब में हो और बेतन उनके फरमानों पर मिलती हो।।

No comments:
Post a Comment