तेज रफ्तार ट्रेलर ने आज जौनपुर में आठ लोगों को कुचल दिया। इससे छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हैं। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रेलर को आग के हवाले कर दिया व सड़क पर जाम भी लगा दिया।
जौनपुर की ओर से खाली ट्रेलर वाराणसी की तरफ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर की गति तेज थी। जलालपुर चौराहे के समीप बयालसी डिग्री कालेज से सौ मीटर पहले ही चालक चलती गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। इधर गाड़ी सौ मीटर आगे सड़क के किनारे खड़े सात लोगों को रौंदते हुए कुछ दूर जाकर रुक गई। इस हादसे के चलते छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूर पर खड़े एसओ जलालपुर ने शवों को कब्जे में लेकर घायल हुए जलालपुर निवासी संतोष (48) और मीरा देनी(55) को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बताया जा रहा है कि फोर्स की कमी के चलते आक्रोशित लोगों ने ट्रेलर में आग लगा दी। इससे ट्रेलर टायरों में आग लगने से विस्फोटक हुआ और 20 मीटर दूर नास्ते की दुकान, जूता चप्पल और एक चाय पान की दुकान में आग लग गई। घन्टे भर बाद पहुंचे फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं एसडीएम केराकत मंगलेश दुबे सहित कई थाने की फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है।
हम तीन तलाक विरोधी विधेयक के खिलाफ में कभी नहीं थे- सुष्मिता देव
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने कहा कि अगर सरकार तीन तलाक विरोधी विधेयक में महिला के लिए गुजारा भत्ता का प्रावधान करती है तो कांग्रेस इस विधेयक का समर्थन जरूर करेगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण विधेयक के लिए तीन तलाक़ विधेयक की शर्त रखकर ’सौदेबाजी’ कर रही है।
सुष्मिता देव ने कहा, ’हम तीन तलाक विरोधी विधेयक के खिलाफ में कभी नहीं थे। लेकिन विधेयक का मौजूदा स्वरूप मुस्लिम महिलाओं को नुकसान पहुंचाने वाला है। इसमें पीड़ित महिला के लिए गुजारा भत्ता का प्रावधान होना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ’महिला के गुजारा भत्ता के लिए मैंने लोकसभा में संशोधन पेश किया था लेकिन वह पारित नहीं हो सका। अगर यह संशोधन स्वीकार कर लिया जाता है तो हम इस विधेयक का बिल्कुल समर्थन करेंगे।’
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा, ’विधेयक का मकसद यही है कि मुस्लिम महिला को न्याय मिले और तीन तलाक पर अंकुश लगे। लेकिन पति जेल चला जायेगा तो महिला की जीविका का क्या होगा। इस पहलू पर हमें ध्यान देना होगा।’ गौरतलब है कि एक बार में तीन तलाक के खिलाफ लाया गया ’मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण विधेयक’ लोकसभा में पारित हो चुका है और फिलहाल राज्यसभा में लंबित है।

No comments:
Post a Comment