टीम गोखपुर
गोरखपुर जिले के गगहा क्षेत्र में नशे में धुत एक बोलेरो चालक ने तीन बाइकों में ठोकर मार दिया। ठोकर मारने के बाद बोलेरो भी पुलिया से नीचे गिर गयी। घटना में एक की मौत हो गयी तथा दो गंभीर रूप से घायल हो गये । पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के साथ शव व वाहन को कब्जें में लेकर कार्रवाई करने में जुटी ।
गगहा-गजपुर मार्ग पर रविवार की शाम करीब 3 बजे बोलेरो नम्बर UP 53 BQ 9057 का ड्राइवर नशे में धुत होकर गजपुर की तरफ तेज गति से ले जा रहा था। राजपुर दलित बस्ती के सामने अनियंत्रित बोलेरो ने कोठा निवासी ज्ञानेंद्र प्रजापति (30) की बाइक में ठोकर मार दिया। बाइक में ठोकर मारने के बाद चालक ने अपना संतुलन खो दिया। करीब 1 किमी आगे सिलनी पुलिया पर दो बाइकों में ठोकर मार दी। बाइकों को मारने के बाद बोलेरो भी पुलिया से नीचे गिर गई।
घटना में गम्भीरपुर निवासी मु. कयामुद्दीन अंसारी (55) पुत्र मु. यूसुफ पुलिया से नीचे गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार गीता देवी (33) पत्नी किशोर निवासी निजामपुर सिंदरी थाना अमरोहा देहात जिला अमरोहा गंभीर रूप से घायल हो गई।
सूचना पर पंहुची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गगहा लाई। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना करने वाली बोलेरो
दुर्घटनाग्रस्त बाईक (फोटो-sci24news)
लाश और बोलेरो को कब्जे में लिया
घटना में मृतक क्यामुद्दीन के बेटे इक़बाल अंसारी की तहरीर पर पुलिस ने धारा 279 , 304 A 337 , 338 , 427 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करते हुये शव और बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

No comments:
Post a Comment