सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार से अफ्रीका दौरा शुरू हो रहा है। वह अफ्रीकी देशों रवांडा और यूगांडा की यात्रा करेंगे. इस यात्रा के साथ ही 54 देशों की यात्रा सूची में 2 और नाम जुड़ने वाले हैं. देखा जाए तो पीएम मोदी इन चार सालों में लगभग पूरी दुनिया घूम चुके हैं। आरटीआई से यह बात साफ हो गई है कि 4 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरों पर कुल 1,484 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. जबकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के विदेश दौरों पर 9 साल में 642 करोड़ रुपये खर्च हुए थे।
अबतक के कार्यकाल में कुल 171 दिन विदेश दौरों रहे मोदी का करीब 12 प्रतिशत समय विदेश दौरे में गुजरा है. अप्रैल 2005 में फ्रांस, जर्मनी और कनाडा की उनकी यात्रा सबसे महंगी रही. जिसमें सिर्फ चार्टर्ड फ्लाइट और हॉटलाइन सुविधा पर 32 करोड़ रुपये खर्च हुए।
नरेंद्र मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री सबसे ज्यादा बार अमेरिका का दौरा किया है। उनके विदेश दौरों के लिहाज से जुलाई से नवंबर का वक्त सबसे ज्यादा व्यस्त रहता है क्योंकि इसी दौरान BRICS और ईस्ट एशिया समिट होते हैं. पीएम मोदी के विदेश दौरों के लिए 5 बार इंडियन एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल हुआ है।

No comments:
Post a Comment