हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, July 14, 2018

एसएसबी व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नेपाल से तस्करी कर भारत में लाते समय व घर पर छापेमारी के दौरान 1560 बोतल नेपाली शराब समेत चार महिला को गिरफ्तार किया

बढ़नी सिद्धार्थनगर 
एसएसबी व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने नेपाल से तस्करी कर भारत में लाते समय व घर पर छापेमारी के दौरान 1560 बोतल नेपाली शराब समेत चार महिला को गिरफ्तार किया । बरामद नेपाली शराब की कीमत 1,01,400 आंकी जा रही है । अग्रिम कार्यवाही के लिये बरामद शराब के साथ महिला को आबकारी  विभाग शोहरतगढ़ को सुपुर्द कर  दिया गया ।
एसएसबी सहायक सेनानायक गौरव कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली सात आठ औरते नेपाली शराब लेकर वार्ड नम्बर 6 पोखरे के रास्ते जा रही है । सूचना के आधार पर एसएसबी की टीम उक्त स्थान पर पहुँच गयी टीम को देखते कुछ महिला समान को छोड़कर भाग गयी और   तीन को गिरफ्त में ले लिया गया । पुछताक्ष के दौरान पकड़ी गयी महिला ने अपना नाम संगीता गौड़ पत्नी विष्णु गौड़ ,दुलारमती पत्नी घुरहु ,विफना पत्नी सुखई बताया पकड़ी गयी महिला की तलाशी के दौरान तीनो महिला के पास से तीन तीन पेटी समेत थैले में शराब  एव भाग जाने वाली महिला द्वारा फेके गए शराब को भी घटना स्थल से बरामद किया गया । उक्त महिला से पुछताक्ष में बताया की दस पेटी शराब वार्ड नम्बर 6 में एक मकान में व 20 पेटी शराब बार्डर के पास  पोखरे के सीढ़ियों पर छिपाया गया है । इसकी सूचना आबकारी विभाग को दी गयी और एसएसबी व आबकारी विभाग की एक टीम बनाकर पकड़ी गयी महिला के द्वारा बताये गए वार्ड नम्बर 6 में  घर पर छापा मारकर 11 पेटी नेपाली शराब बरामद किया गया । पुछताक्ष में उक्त घर देवकी चौधरी पत्नी कन्हैया चौधरी निवासी वार्ड नम्बर 6 को  हिरासत में लिया गया । पकड़ी गयी महिलाओ के द्वारा बताये जाने पर वार्डर के पोखरे के पास छिपाया हुआ शराब को बरामद किया गया । पुछताक्ष में महिलाओ ने बताया की सारा माल सुशील व अशोक नाम के व्यक्तियो की है ।जो नेपाल से भारत में शराब की तस्करी करवाता है । कई महिलाओ व बच्चों द्वारा रात को अँधेरा का फायदा उठाकर नेपाल कृष्णनगर से भारत बढ़नी में लाया जाता है ।और अलग अलग जगह छिपा दिया जाता है ।सुबह होने के बाद माल को औरतो बच्चों के द्वारा अलग अलग स्थानो पर उचित दामो पर दुकानों पर दे दिया जाता है ।
पकड़े गए माल की कीमत 1,01,400 आंकी जा रही है । अग्रिम कार्यवाही के लिये बरामद शराब के साथ पकड़ी गयी महिलाओ को आबकारी विभाग शोहरतगढ़ को सुपुर्द कर दिया गया ।
उक्त टीम में एसएसबी इंस्पेक्टर हराराम ,हेडकांस्टेबल  विजय कुमार ,हेमराज ठाकुर ,सम्भू गुप्ता ,महिला कांस्टेबल शाधना राय ,निर्मला कुमारी आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर अजय सिंह ,कांस्टेबल हरी शंकर पाठक ,राज कुमार वर्मा जवान मौजूद रहे ।

No comments: