हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, July 15, 2018

हाईटेंशन तार से दर्जनों घर के लोगों के सिर पर मंडरा रही मौत ।

पवन कुमार यादव की रिपोर्ट 
बढ़नी सिद्धार्थनगर
 डर के साये में जब मजबूरी में जीना पड़े तो उसका दर्द और भी ज्यादा होता है. समस्या भी ऐसी है कि जिसे लोग चाह कर भी उसका समाधान नहीं ढूंढ़ पा रहे हैं. शहर के वार्ड नंबर दो के मूड़ीला मोहल्ला में  मकानों के ऊपर से गुजरते हाइ टेंशन तारों की चपेट में आने से दर्जनों घर के लोगों के सिर पर मंडरा रही मौत और विभाग व राजनेता बेखबर है ।
प्राप्त खबर के मुताबिक़ मुड़ीला के गाँव से होकर सिनेमा हाल से बढ़नी बस स्टाप की तरफ बिजली विभाग द्वारा खींचे गये 11 हजार वोल्ट की तार छतों और मकान की दीवारों से होकर गुजरे हैं. इससे वहां के रहनेवाले लोग हमेशा किसी अनहोनी की आशंका को लेकर भयभीत रहते हैं. आलम यह है कि जान हथेली पर रख कर ही वो अपने छतों पर जाते हैं. वहीं बरसात के मौसम में दुर्घटना की आशंका और भी ज्यादा बढ़ जाती है. वहाँ के रहने वाले निवासी कई बार विद्युत विभाग अधिकारी  व वार्ड सभासद को समास्या से अवगत कराया लेकिन समास्या बरकरार है । किसी नेता या अधिकारी ने वहाँ के रहने वाले लोगो की समस्या नही सुनी । लगे 11 हजार बोल्ट की तार जर्जर होने से आये दिन टूट कर गिर जाता है । जिससे इंकार नही किया जा सकता है कोई भी चपेट में आ सकता है ।
पहले हो चुके हैं दर्दनाक हादसे 
17 जून 2017 को  11 हजार वोल्ट तार के चपेट में आने से आधा दर्जन लोग बाल बाल बचे थे  शाम 6.30 बिजली आने के बाद अचानक 11 हजार वोल्ट का तार गिरने से घर में रह रहे लोगो में अफरा तफरी मच गया लगभग 15 मिनट तक लोगो के छत पर गिरे तार से चिंगारी निकल कर जल रहा था मौके पर मोहल्ले के आपरेटर सोमई प्रसाद ने पहुचकर ढेबरुआ सबस्टेशन पर जानकारी देते हुए विजली सप्लाई बंद करवाई ।  कुछ महीने पहले मुड़िला निवासी एक बालक 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से दर्दनाक  मौत हो गयी थी । बिजली विभाग इस समस्या को लगातार अनदेखी कर रहा है. वहीं, इस तरह की घटनाओं से लोग सहमे हुए हैं. इस जानलेवा तार से असामयिक मौत की घटना भी हो चुकी हैं.  इस तरह की तमाम घटनाएं हो रही हैं. मगर, बिजली विभाग लोगों के ऊपर लटकती मौत से बेखबर है।
मोहल्ले के निवासी अजय ,इजहार ,शांति 'बिपिन दर्जनों लोगो ने बताया की 11 हज़ार वोल्टेज का तार घर के ऊपर से गया ना तो घर ऊपर बनवा सकते है न तो ऊपर जा सकते है ।कई बार बिजली के आला आधिकारियो को अवगत कराया गया लेकिन कोई सुनवाई नही हुई  है ।

No comments: