हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, July 15, 2018

विद्युत कर्मियों के सटडाउन से जूझ रहा बढनी कस्बा सटडाउन को लेकर बढ रहा जन मानस में आक्रोश

बढनी, सिद्धार्थनगर - 
बढनी कस्बे में विद्युत कर्मियों के द्वारा अनायास सट डाउन लेकर घरेलू कार्यों को अंजाम देकर मोटी रकम कमायी किये जाने का सिलसिला बदस्तूर जारी है जिसे लेकर स्थानीय जनो में भारी आक्रोश है।
मिली जानकारी के मुताबिक कतिपय विद्युत कर्मियों द्वारा प्रायः रात हो या दिन सटडाउन लेकर घरों के मरम्मत कार्य किये जाने की बात सामने आ रही है।
विद्युत सप्लाई के दौरान सात- आठ बार सटडाउन लेना आम बात बतायी जा रही है।
जबकि किसी गम्भीर और अत्यंत आवश्यक कार्य पड़ने पर ही सटडाउन लेने की प्रक्रिया बतायी जाती है।
बताते है कि सटडाउन लेकर अपने नाम का बोर्ड विद्युत उपकेन्द्र पर लगवाकर घंटों घरेलू कार्य निपटाये जाने की बात आम बतायी जा रही है। नाम छापने न की शर्त पर एक विद्युत कर्मी ने बताया कि सटडाउन सिर्फ 5से10 लिया जाना चाहिए लेकिन अपने ही लोगों में से साहब के खास द्वारा घंटो सटडाउन लिया जाता जिसकी चर्चा जोरो पर है।
कस्बे के सरदार हरिभजन सिंह, कृष्ण मोहन गुप्ता, हियुवा के नगर अध्यक्ष गणेश अग्रहरि सहित दर्जनों लोगों ने विद्युत विभाग के उन विद्युत कर्मियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अपनी आदत में सुधार लाये। विद्युत सप्लाई के दौरान आवश्यकता पड़ने पर ही सटडाउन का प्रयोग करें, अनायास सटडाउन कभी न लें, अन्यथा इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।
इस सम्बन्ध में विद्युत विभाग के जे.ई. के मो०9453047475 पर बात करने की कोशिश की गयी लेकिन बात नहीं हो सकी।

No comments: