हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, July 13, 2018

मोहानाथाना पर तैनात इंस्पेक्टर श्री दिनेशचन्द्र चौधरी को पुलिस ने दी भवभीनि बिदाई

जनपद सिद्धार्थनगर के मोहानाथाना पर तैनात इंस्पेक्टर श्री दिनेशचन्द्र चौधरी को पुलिस ने भवभीनि बिदाई दी । मोहाना थाना पर तैनात दिनेशचन्द्र चौधरी का स्थानान्तरण कोतवाली जोगिया जनपद सिद्धार्थनगर में हो गयी है ।
उनके प्रति पुलिसकर्मियों एवं जनता की लोकप्रियता को भुलाया नहीं जा सकता है । उनके द्वारा क्षेत्र के किसी भी जनता के प्रति कोई अपशब्द का इस्तेमाल नहीं किया गया इसलिये उनकी स्थानान्तरण की भनक लगते ही क्षेत्र के कई लोग पहुँचें और उनको बिदाई समारोह में हिस्सा लिया ।  बिदाई समारोह के दौरान सर्व प्रथम उन्होंने थाना पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों से रूबरू होते हुये कहा कि आप लोगों के साथ बिताये गये लगभग छः माह का कार्यकाल यादगार रहेगा और हमारे कार्यकाल के दौरान अगर कोई गीले शिकवे होंगे तो माफ कर दीजियेगा । हम पुलिस वाले पूरा जीवन जनता के सेवा में व्यतीत कर देते हैं परन्तु अपने परिवार की देखभाल ठीक से नहीं कर पाते हैं । लेकिन हम सभी को जनता के साथ साथ अपने परिवार के बारे में भी सोचना चाहिये । इसलिये आप लोग जनता के प्रति जिम्मेदारी निभाने के साथ अपने  परिवर के सुरक्षा के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चि रखें ।
इंस्पेक्टर दिनेशचंद्र चौधरी को फूल माला पहनाकर सभी पुलिसकर्मियों ने बिदाई किया ।
इस दौरान एस.आई.अजय शंकर यादव , लाल जी , रामभवन पासवान, लालपुर चौकी एवं ककरहवा चौकी इंचार्ज , दीवान जी , मुंशी रामहरि , दिग्विजय सिंह , रामसनेही, सलीम, रेखा सिंह समेत समस्त स्टाप उपस्थिति रहे ।

No comments: