हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, June 25, 2018

वर्तमान सरकार हर मामले में नाकामयाब, अधिकारी हुये बेलगाम

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट 
वर्तमान समय मे भाजपा सरकार का अधिकारियों पर कोई अंकुश नही है। सभी सरकारी विभाग अपने मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं। सरकार की इसी नाकामयाबी की देन है कि विजली विभाग की लापरवाही ने एक निर्दोष महिला की जान ले ली। हम ऐसे निरंकुश सरकार की घोर निंदा करते हैं।

उक्त बातें डुमरियागंज लोकसभा क्षेत्र के बसपा प्रभारी आफताब आलम उर्फ गुड्डू भईया ने कही। वह शनिवार की सुबह मोहाना थाना क्षेत्र के नंदनगर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही से महिला की मौत हो जाने के बाद उसके शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही ने एक परिवार को बर्बाद कर दिया। जिसकी जिम्मेदारी लेते हुए सरकार को उस परिवार का हर संभव मदद करना चाहिए। कहा कि यहां के सांसद जी काफी गंदी राजनीति कर रहे हैं। मस्जिद में ईद की नवाज पढ़ने जाने पर सांसद जी ने मेरे खिलाफ 188 आईपीसी का मुकदमा दर्ज करवा दिया।लेकिन मैं पूर्व प्रत्याशी जैसा नही हूं,मैं डरने वाला नही हूँ। नेतागण जिस भाषा मे समझना चाहेंगे हम उसी भाषा मे उन्हें समझायेंगे। अगर 2019 में हमारी सरकार केंद्र में आयी तो हम डुमरियागंज को विदेशों की तरह खूबसूरत बना देंगे। इससे पहले बसपा प्रभारी ने पीड़ित परिवार से मिल शोक संवेदना प्रकट की तथा अपने तरफ से हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान मुख्यरूप से राममिलन भारती, पट्टू राम आजाद, दिनेश चंद्र गौतम, शमीम अहमद, चुन्नी लाल, परवेज, अब्दुल रहीम, हसन सिद्दीकी, ग्रामप्रधान हनुमान पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments: