हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, June 26, 2018

नशा मुक्ति दिवस पर एसएसबी कैम्प बढनी के जवानों द्वारा कस्बे में निकाली गयी रैली

बढनी से पवन यादव की रिपोर्ट 
अन्तर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेन्सियो ने स्थानीय लोगों को जागरूक करने के लिए कस्बे में रैली निकालकर भारत को नशा मुक्त करने के लिए लोगों से अपील की।
मंगलवार को नशा मुक्ति दिवस पर एसएसबी कैम्प बढनी पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए असिस्टेंट कमाण्डेन्ट नितिन सिंह ने कहा कि सीमा पर अवैध रूप से नेपाल से चरस की खेप भारतीय क्षेत्रो में पहुँचाकर युवा नस्ल को बर्बाद करने का खेल राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा किया जा रहा है। नशा हमारे जीवन के लिए अभिशाप है, मादक पदार्थों को नशे के रुप में युवा पीढ़ी शौक में इस्तेमाल करती है फिर उसे उसकी लत पड़ जाती है।
इस दौरान चेयरमैन निसारबागी, चौकी प्रभारी रामेश्वर यादव, कस्टम विभाग सूर्यभान यादव, दवा व्यवसायी जुनेद,मैनुद्दीन, सरस्वती शिशु मन्दिर के अध्यापक गण व छात्र मौजूद रहे।

No comments: