हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, June 26, 2018

रूद्रपुर के एसएचओ को वकीलों ने दौड़ाया

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट 
देवरिया 25 जून । देवरिया के अधिवक्ताओं के साथ एक पुलिस अधिकारी को दुर्व्यवहार करना उस समय भारी पड़ गया जब अधिवक्ताओं ने उन्हें दीवानी कचहरी में गाली गुप्ता देते हुए दौड़ा लिया । पुलिस अधिकारी ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर थाने के प्रभारी सी पी जैसल से बीते रविवार को मिलने के लिए कुछ अधिवक्ता पुलिस थाना रुद्रपुर पर गए थे । जिसमें कुछ महिला अधिवक्ता भी थी ।  जिस समय अधिवक्ता थानाध्यक्ष से मिलने उनके आवास पर पहुंचे तो थानाध्यक्ष ने अधिवक्ताओं से दुर्व्यवहार किया और डांटकर थाने से भगा दिया।
 रविवार की घटना की चर्चा सोमवार को पूरे दीवानी कचहरी में अधिवक्ताओं को हो गई और थाना प्रभारी रुद्रपुर को सबक सिखाने की तैयारी में कुछ अधिवक्ता अपना दिमाग लगा रहे थे कि उसी समय सी पी जैसल किसी काम से दीवानी कचहरी देवरिया में आ गए। थाना प्रभारी सी पी जैसल को देखते ही अधिवक्ताओं का एक गुट उग्र हो गया और सी पी जैसल को सबक सिखाने के उद्देश्य से दौड़ा लिया। सी पी जैसल किसी तरीके से अपना बचाव किए और चुपचाप कचहरी से निकल लिए । लेकिन उन्होंने इस घटना की जानकारी किसी भी पुलिस अधिकारी को नहीं दिया ।
बाद में उन्होंने पूछे जाने पर बताया कि रविवार के दिन वह अपने सरकारी आवास पर थे कि दोपहर में करीब 1:00 बजे के लगभग कुछ अधिवक्ता आए जिनको वह पहचान नहीं पाए और अगले दिन मिलने के लिए बुलाया। लेकिन अधिवक्ताओं का वह गुट तत्काल एक जमीनी विवाद को  एक पक्षीय कार्रवाई हेतु अडा रहा । जब एक पक्षीय कार्रवाई नहीं की गई तो अधिवक्तागण नाराज हो गए । इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि सोमवार के दिन जब थाना प्रभारी सीपी जैसल दीवानी न्यायालय में आए तो उन्होंने कुछ अधिवक्ताओं के साथ बदतमीजी भी किया जिसकी वजह से अधिवक्तागण काफी उग्र हो गए थे।
फिलहाल यह कहना अनुचित नहीं होगा कि सी पी जैसल जो रुद्रपुर थाना के प्रभारी हैं आए ना आए दिन उनकी विवादित और अमर्यादित आचरण की खबरें आती रहती है। आम आम लोगों के साथ डांटकर और धमकाकर बात करना उनकी आदत में शामिल है यहां तक कि यदि कोई व्यक्ति FIR की बात करता है तो वह सीधे सीधे यह कहते हैं कि जाओ न्यायालय से आदेश करा कर ले आओ तब तुम्हारा मुकदमा दर्ज करूंगा।
उक्त संबंध में पुलिस अधीक्षक रोहन पी कनय से  बात करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया।।
दूसरी तरफ दीवानी कचहरी के सूत्रों का कहना है कि यदि रुद्रपुर थाना अध्यक्ष सी पी जैसल को नहीं हटाया गया और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो मंगलवार से दीवानी न्यायालय में हडताल भी हो सकती है।

No comments: