शैलेष सोनकर की रिपोर्ट
महाराष्ट्र के नासिक में एयरफोर्स का जेट सुखोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस विमान में भारतीय वायु सेना के दो पायलट सवार थे। हालांकि दोनों पायलट सुरक्षित हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण हादसा हुआ।
नासिक से गुजर रहे जेट सुखोई विमान ने अपना संतुलन खो दिया और गोरठान गांव के खेतों में क्रैश हो गया। आग लगने के कारण विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे से तुरंत पहले दोनों पायलट सीट इजेक्टर के जरिए बाहर निकल गए थे, जिससे उनकी जान बच गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और भारतीय वायु सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वायु सेना मामले की जांच कर रही है।

No comments:
Post a Comment