सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर जिले के इटवा क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क की पटरी पर खड़े बाइक सवार को ठोकर मारा और एक बालक को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार का एक पैर टूट गया तथा बालक की मौके पर मौत हो गई। घटना स्थानीय थाना क्षेत्र के इटवा-बढ़नी मार्ग स्थित सेमरी का है।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत इटवा-बढ़नी मार्ग पर प्रातः 8ः00 बजे के लगभग मार्ग दुर्घटना घटी। ट्रक संख्या जी.जे. 08 वाई-16314 इटवा से बढ़नी की तरफ जा रही थी। सेमरी में ग्राम बेलघटिया निवासी 35 वर्षीय ताज मोहम्मद पुत्र मोहम्मद मकसूद बाइक लेकर सड़क के किनारे खड़े थे। ट्रक ने इन को ठोकर मार कर भागते समय सामने खड़े ग्राम खानकोट निवासी 11 वर्षीय रमजान शेख उर्फ अरबाज शेख पुत्र मोहम्मद इलियास शेख को कुचल दिया। कमर से नीचे के भाग पर पहिया चढ़ जाने से बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
दुर्घटना में ताज मोहम्मद का एक पैर टूट गया। भाग रहे ट्रक को लोगों ने झकहिया में पकड़ लिया। बाइक चालक को इटवा सीएसचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।
रमजान उर्फ अरबाज की मौत से नाराज ग्रामीणों ने मार्ग को जाम कर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई करने तथा ब्रेकर बनाने की मांग करने लगे। लोगों का कहना था कि जब तक सक्षम अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेंगे लाश को नहीं हटाया जाएगा।
लोगों ने बताया कि पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा नईम खान मंसूरी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर लाश थाने लाई गई। पंचनामा कर लाश पीएम के लिए भेज दी गई। ट्रक चालक के खिलाफ आईपीसी के धारा 279, 337, 338, 304, 427 का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

No comments:
Post a Comment