हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, June 27, 2018

ग्रामीणों ने देखा लाश की कंकाल पुलिस मौके पर पहुंकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा

सत्येन्द्र उपध्याय की रिपोर्ट 
परसा । महथा रेलवे हाल्ट स्टेशन से 500 मीटर पश्चिम बानगंगा नदी के समीप रेलवे लाइन के किनारे शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के खड़कुईयां नानकार गांव के सीवान में बुधवार सुबह एक लावारिस लाश को भैस चराने गये ग्रामीणों ने देखा।लाश में केवल कंकाल शेष है।लाश के ऊपर उसके कपड़े पड़े हैं।लाश की खबर मिलते ही लोग उक्त स्थल पर पहुंचे।मौजूद लोगों ने शोहरतगढ़ पुलिस को सूचना दिया।प्रभारी थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ शिवाजी राव के नेतृत्व में पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में ले लिया और पीएम के लिए भेज दिया है।इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ शिवाजी राव ने बताया कि लावारिस लाश 20 दिन से अधिक की प्रतीत हो रही है।पंचनामा बनवाकर पीएम के लिए भेज दिया गया है।

No comments: