हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, June 27, 2018

मोदी जी 28को आयेंगे मगहर उनके लिये करोड़ों का खर्च दलित गरीबों को छत तक मयस्कर नहीं

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट 
सबका साथ सबका विकास का नारा यहाँ एकदम सटीक नहीं बैठता, क्यों कि जिसने यह वादा कर विश्वास दिलाया था वही 28 जून को प्रधानमंत्री के रूप में मगहर में आगमन होने जा रहा है,
लेकिन इसी मगहर के एक मुहल्ले में आज भी ऐसे गरीब परिवारो वाली दलित बस्ती है जिनके पास रहने को छत नहीं है ।
कितनी बड़ी विडम्बना है कि प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम में करोड़ो रूपये खर्च हो रहे हैं लेकिन यहाँ के गरीब दलित बस्ती के लिए शासन प्रशासन के पास फूटी कौड़ी नहीं है,आखिर क्यों ?
ज्ञात हो कि जिले के संत कबीर परिनिर्वाण स्थली मगहर में 28 जून को संत समागम दिवस है वैसे ये परंपरा अरसे से चली रही है लेकिन ऐसा पहली बार है जब इस कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है और इनके स्वागत समारोह में जनता की गाढ़ी कमाई के करोड़ो रूपये पानी की तरह बहाये जा रहे हैं।
चर्चाओ पर विश्वास करें तो संत कबीर समागम में प्रधानमंत्री का आगमन विकास के लिए नहीं सिर्फ राजनीति से जोड़ कर देखा जा रहा है,
चर्चा है कि इस दिन कबीर पंथी का वोट बैंक तैयार करने का एक अच्छा माध्यम बनेगा ।
तैयारी की बात की जाय तो मात्र एक घंटे के नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में जो अस्थाई निर्माण कार्य कराया जा रहा है उतने पैसो में तो यहाँ के बेघर गरीबो के पक्के मकान बनने के साथ एक नया मगहर बस जाता, लेकिन वहाँ रे मगहर की किस्मत यहाँ बेवजह खर्च करने के लिए करोड़ो ₹ हैं लेकिन छप्पर में जिंदगी गुजारने वालो के लिए फूटी कौड़ी नहीं ।
यहाँ के सुरेंद्र, सम्पति,झिनकू,महेंद्र,जोगेंद्र, बाबूराम, श्रीपत ,श्रवण,आदि दर्जनों के परिवार वालों ने बताया कि हम लोग जमाने से यहाँ छप्पर और प्लास्टिक की पन्नी छा कर परिवार का गुजर बसर करते आ रहे है लेकिन किसी जनप्रतिनिधि ने इधर ध्यान नहीं दिया फिर भी हम लोग प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सुरु किये गए निशुल्क प्रधानमंत्री आवास की आस लगाए बैठे हैं ।
देखना है कि प्रधानमंत्री मोदी के आगमन पर करोड़ो रूपये पानी की तरह बहाने वाली सरकार,शासन प्रशासन इन गरीबों के लिए भी कुछ ध्यान देता है कि नहीं ।

No comments: