हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, June 27, 2018

कांग्रेस का सवाल: क्या ईरान से तेल नहीं खरीदने की अमेरिका की बात मानेंगे पीएम मोदी

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट 
पीएम मोदी यूं तो हमेशा से ही कांग्रेस के निशाने पर रहते हैं पर इन दिनों उनसे कुछ ज्यादा ही सवाल जवाब किए जा रहे हैं. एक बार फिर कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर मोदी से तीखा सवाल किया है.

सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘ईरान भारत को कच्चे तेल का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है. प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री देश को बताएं कि क्या वे ईरान से तेल आयात नहीं करने की अमेरिका की बात मानेंगे और पेट्रोल की कीमतों और राष्ट्रीय हितों पर इसका क्या असर होने वाला है?’

गौरतलब है कि अमेरिका ने दुनिया के सभी देशों से ईरान का तेल नहीं खरीदने का आग्रह किया था. जिसके बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि भारत अमेरिका की बात मानकर ईरान से संबंध खराब करता है या बात न मानकर अमेरिका को नाराज करता है।


No comments: