हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, June 27, 2018

ऐके 47 के साथ गायब हुआ पुलिसकर्मी हिजबुल से जाकर मिला

शैलेष सोनकर की रिपोर्ट 
जम्मू कश्मीर से एेके 47 के साथ गायब हुआ एक स्पेशल पुलिस ऑफिसर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हाे गया है । हिजबुल के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है । इस अफसर का नाम इरफान अहमद डार है और यह मंगलवार को ऐके 47 राइफल के साथ भाग गया था ।

घाटी की पुलिस अब इरफान की तलाश में जुट गई है । जम्मू-कश्मीर में कुछ नौजवानों को पुलिस में एक तय वेतन और शर्तों के साथ नौकरी दी गई है। इस कवायद का मकसद इन नौजवानों को गलत रास्ते पर जाने से रोकना और उन्हें रोजगार मुहैया कराना है।

इरफान अहमद डार को भी इस श्रेणी में नियुक्ति दी गई थी। वो पुलवामा जिले के नेहाम काकापोरा इलाके का रहने वाला है। इरफान मंगलवार को अचानक एक एेके 47 राइफल लेकर गायब हो गया था।


No comments: