रीता उपाध्याय की रिपोर्ट
यदि आप रेल यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं तो थोड़ा सावधान रहें। आतंकी संगठन अलकादा ने देश भर में रेलगाड़ियों के माध्यम से आतंक फैलाने की साजिश रची है। इसको लेकर सीआरपीएफ ने एक खूफिया रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के अनुसार अलकायदा देश में रेलगाडि़यों को पटरियों से उतारने की तैयारी में जुटा है। ऐसे में देश की तमाम सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है और अब आपको को सफर के दौरान ट्रेन में कोई लावारिश वस्तू मिले तो उसकी सूचना तत्काल आरपीएफ व जीआरपी को दें।
साजिश के तहत आतंकी संगठन ने 'इंस्पायर ट्रेन डिरेल ऑप्रेशन' नाम से एक पत्रिका जारी की है। इस पत्रिका में बताया गया है कि चलती ट्रेन को पटरी से उतारने के लिए किन तरीकों को अपनाया जा सकता है। इस खूफिया रिपोर्ट के बाद रेलवे ने अपने सभी कर्मियों को बेहद सतर्कता से काम करने को कहा है। इसमें बताया गया है कि किसी तेज गति से चलती ट्रेन को पटरी से उतारने के लिए घर में किस तरह से हथियार बना सकते हैं।
इसके चलते देश भर में रेल कर्मियों की काउंसलिंग के निर्देश दिए गए हैं। ये काउंसलिंग एक सप्ताह में पूरी की जानी है। विशेष तौर पर रेलगाड़ियों में चलने वाले रेल कर्मियों को सतर्क किया जा रहा है। इसी प्रकार रेलवे चालकों को भी पटरी पर कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखे तो आपात ब्रेक लगा कर तत्काल गाड़ी को रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी प्रकार अल कायदा की साजिश को देखते हुए देश भर में पटरियों का निरीक्षण बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं फुट प्लेटिंग (चलती ट्रेन के इंजन में बैठ कर पटरियों व सिग्नल की जांच) के दौरान लोको निरीक्षकों को अधिक सतर्क रहने को कहा गया है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।

No comments:
Post a Comment