हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, June 21, 2018

समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़

जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी के लिए नौकरी के बहाने यूपी से बुलाए जाते हैं युवक
उत्तर प्रदेश के दो युवकों को नौकरी का लालच देकर कश्मीर में पत्थरबाजी के लिए बुलाए जाने की साजिश का खुलासा हुआ है। बागपत और सहारनपुर के दो युवकों को यह ऑफर दिया गया था।

युवकों को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 20 हजार रुपये महीने के वेतन पर टेलर की नौकरी दिलाने का वादा किया था। हालांकि बाद में उन्हें बुलाने वालों ने पत्थरबाजी की ट्रेनिंग लेने पर मजबूर कर दिया।

दोनों युवकों ने कबूल किया है कि वहां (जम्मू-कश्मीर) पहुंचने के बाद नौकरी देने के बजाए हमें सुरक्षाबलों के खिलाफ पत्थरबाजी में झोंक दिया गया। एक युवक ने बताया कि अपनी जान बचाने के लिए उन्हें कश्मीर घाटी से भाग जाने को कहा गया।


No comments: